27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाजयपुर में चार मंजिला हवेली ढही, दो लोगों की मौत, 5 को...

जयपुर में चार मंजिला हवेली ढही, दो लोगों की मौत, 5 को बचाया गया!

हादसे की शिकार हवेली काफी पुरानी और चूने से बनी हुई थी। शुक्रवार से जारी हल्की-फुल्की बारिश के चलते मकान की स्थिति और खराब हो गई थी।

Google News Follow

Related

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। अधिकारियों ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि जयपुर में बाल भारती स्कूल के पीछे सुभाष चौक सर्किल के पास एक चार मंजिला जर्जर हवेली ढहने से एक पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 4 मंजिला हवेली ढहने से 7 लोग मलबे में दब गए। बाद में कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन दो लोगों की जान चली गई। मरने वालों में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) शामिल हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार सुबह इस परिवार को मलबे से बाहर निकाला गया। चार अन्य लोगों में वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23), और उनके बेटे सोनू (4) और ऋषि (6) शामिल हैं, जिन्हें रात में ही बचा लिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की शिकार हवेली काफी पुरानी और चूने से बनी हुई थी। शुक्रवार से जारी हल्की-फुल्की बारिश के चलते मकान की स्थिति और खराब हो गई थी। हवेली में पश्चिम बंगाल से आए करीब 20 प्रवासी मजदूर किराए पर रह रहे थे।

नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ की टीमों ने रात भर बचाव अभियान चलाया, जो सुबह 7 बजे तक जारी रहा। एसीपी, रामगंज एसएचओ समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एक चश्मदीद ने बताया कि रात को खाना खाते समय बाहर से ऐसा लगा कि जैसे कोई एक्सीडेंट हुआ है या टीन शेड गिरे हैं। बाहर आने पर देखा कि पुरानी हवेली ढह चुकी थी। उन्होंने बताया कि एक महिला जोर से चिल्ला रही थी। सबसे पहले उनको बचाया। फिर दो बच्चों और एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला।

चश्मदीद ने बताया कि अंदर मलबे में दो-तीन लोग दबे रह गए थे। हादसे के समय 5 लोगों को बचाया गया था। सभी घायलों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना को लेकर एसएचओ धर्मसिंह ने बताया कि रात को हवेली गिरने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में जलस्तर घटा, यमुना खतरे से ऊपर; बाढ़ से हालात गंभीर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें