‘छोरियां चली गांव’ एक रियलिटी शो है जो ग्रामीण बैकग्राउंड पर आधारित है। इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस शो को रणविजय सिंह होस्ट करते हैं, मगर स्पेशल एपिसोड को एक्टर विपुल रॉय होस्ट करने वाले हैं।
बमुलिया गांव में ‘गणपति बप्पा मोरया’ की गूंज सुनाई देने वाली है। इसके साथ ही सेट पर सभी गणेश जी की भक्ति में रंगे दिखाई देंगे। कंटेस्टेंट इसके लिए तैयारियों में जुटे हैं। वे पंडाल को सजा रहे हैं, साथ ही गणपति जी के गानों पर परफॉर्म करने के लिए जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
विपुल रॉय ने इस स्पेशल एपिसोड के बारे में बात करते हुए कहा, “छोरियां चली गांव के जरिए बामुलिया में गणेश चतुर्थी के खास एपिसोड का हिस्सा बनना एक दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा। गांव की जीवंत ऊर्जा के बीच मेजबानी करने से मैं उन परंपराओं के और करीब आया जो सादगी और भक्ति में गहराई से निहित हैं।
भारत को भी अमेरिका पर लगाना चाहिए काउंटर टैरिफ : सुरेंद्र राजपूत!



