33 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाजॉर्जिया-मूनी शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराया!

जॉर्जिया-मूनी शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराया!

भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीत दर्ज की थी।

Google News Follow

Related

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मनुका ओवल में गुरुवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 19 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 15 फरवरी को खेले गए मैच में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

गुरुवार को खेले गए इस मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 14.5 ओवरों में 128 रन जुटाए।

बेथ मूनी 39 गेंदों में 4 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिल सकी। जॉर्जिया ने 57 गेंदों में 88 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 11 चौके शामिल रहे।

इनके अलावा, एश्ले गार्डनर (नाबाद 10) दहाई का आंकड़ा छूने वालीं तीसरी खिलाड़ी रहीं। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि रेणुका ठाकुर ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.4 ओवरों में 57 रन की साझेदारी की। शेफाली 23 गेंदों में 5 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए।

टीम इंडिया 71 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया।

टीम इंडिया ने 16.5 ओवरों में 126 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। 133 के स्कोर तक भारत के 9 विकेट गिर गए थे, जहां से जीत बेहद मुश्किल हो गई थी। इस बीच कप्तान कौर ने 36 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एश्ले गार्डनर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिन्यूक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें-

समिट में नन्हे वक्ता रणवीर ने एआई भविष्य पर प्रभाव डाला!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें