29 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमदेश दुनियागाजियाबाद का लाल हुआ शहीद, गांव में शोक की लहर

गाजियाबाद का लाल हुआ शहीद, गांव में शोक की लहर

भारतीय सेना में कार्यरत बॉबी की तैनाती श्रीनगर के अखनूर में थी।

Google News Follow

Related

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी और भारतीय सेना के जवान बॉबी आतंकी हमले में शहीद हो गए। बॉबी श्रीनगर के अखनूर में तैनात थे।
आतंकियों से मुकाबला करते हुए उनके गले में गोली लगी थी, अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आर्मी हेड क्वार्टर से इस संबंध में परिजनों को सूचना दी गई है।
परिजनों के मुताबिक, बॉबी अविवाहित थे और तीन साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों का कहना है कि पार्थिव शरीर गांव कब आएगा अभी इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी गई है। वहीं, बॉबी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना में कार्यरत बॉबी की तैनाती श्रीनगर के अखनूर में थी। शनिवार को आर्मी हेड क्वार्टर से बॉबी के परिजनों को सूचना मिली कि आतंकियों से मुकाबला करते हुए बॉबी को गोली लग गई। गले में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें