28 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियासोने और चांदी ने फिर बनाया नया ऑल-टाइम हाई, कीमतें करीब 27...

सोने और चांदी ने फिर बनाया नया ऑल-टाइम हाई, कीमतें करीब 27 हजार रुपए तक बढ़ीं!

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,17,705 रुपए प्रति किलो थी।

Google News Follow

Related

सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को कीमतों में करीब 27,000 तक की बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 26,859 रुपए बढ़कर 3,44,564 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,17,705 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 4,591 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,58,901 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,348 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,45,553 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

18 कैरेट सोने का दाम 1,15,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,176 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने का 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.54 प्रतिशत बढ़कर 1,58,440 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 8.54 प्रतिशत बढ़कर 3,63,299 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। सोने का दाम 0.15 प्रतिशत कम होकर 5,114 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 3.17 प्रतिशत कम होकर 111 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी में तेजी का रुझान जारी है। इसकी वजह अमेरिकी टेरिफ के कारण वैश्विक अस्थिरता का बढ़ना है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है।

इसके अलावा मांग आपूर्ति से ज्यादा होने के कारण चांदी की कीमतों में सोने की अपेक्षा तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हाल के वर्षों में सोलर पैनल, ईवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चांदी का उपयोग बढ़ने के कारण, सिल्वर की इंडस्ट्रियल मांग में तेज इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें-
 

दावोस से यूपी के नाम निवेश की बरसात, 2.92 लाख करोड़ के प्रस्ताव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें