विजयदशमी पर सोने की कीमत बढ़ी

चांदी में कोई बदलाव नहीं

विजयदशमी पर सोने की कीमत बढ़ी

विजयदशमी पर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आज थमती दिखी। आज शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई। वहीं, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आज यह 370 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।

कीमतों में बदलाव की वजह से आज देश के ज़्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,050 रुपये से 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये से 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमतों में कोई बदलाव न होने की वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये दर्ज की गई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये में बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,760 रुपये दर्ज की गई। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,710 रुपये है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,100 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,760 रुपये है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,860 रुपये में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,100 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,35,760 रुपये है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,860 रुपये दर्ज की जा रही है।

देश के दूसरे राज्यों की तरह आज कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,35,710 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

यह भी पढ़ें-

“पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा!”

Exit mobile version