31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियासोने की कीमत में तेजी जारी, 1,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से...

सोने की कीमत में तेजी जारी, 1,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हुआ महंगा!

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,484 रुपए बढ़कर 93,785 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,301 रुपए था।

Google News Follow

Related

सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत एक बार फिर से करीब 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 96,000 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,484 रुपए बढ़कर 93,785 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,301 रुपए था।

22 अप्रैल को 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर करीब 1,00,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, तब से सोना करीब 6 प्रतिशत सस्ता हो गया है।

इसके अलावा 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 85,907 रुपए हो गया है, जो कि पहले 84,548 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 70,339 रुपए हो गया है, जो कि पहले 69,226 रुपए था।

इसके उलट चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 1,149 रुपए बढ़कर 95,755 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 94,606 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। सोने के 5 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.25 प्रतिशत बढ़कर 93,600 रुपए हो गई है। वहीं, चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.72 प्रतिशत बढ़कर 96,007 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखा गया है। सोने की कीमत 1.55 प्रतिशत बढ़कर 3,236 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। वहीं, चांदी का दाम 0.83 प्रतिशत बढ़कर 32.618 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

इस साल की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,623 रुपए बढ़कर 93,785 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,738 रुपए बढ़कर 95,755 रुपए पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: खरीफ सीजन को लेकर नासिक में मंत्री कोकाटे की अहम बैठक!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें