भारत की विकास दर 2027 में चीन से आगे रहने का गोल्डमैन सैश का अनुमान!

यह दिखाता है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ेगी। यह जानकारी वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत की विकास दर 2027 में चीन से आगे रहने का गोल्डमैन सैश का अनुमान!

Goldman-Sachs-projects-Indias-growth-rate-to-surpass-Chinas-by-2027

भारत की विकास दर 2027 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह दिखाता है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ेगी। यह जानकारी वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

निवेश बैंक के मुताबिक, 2026 में भारत की विकास दर 7.9 प्रतिशत और चीन की विकास दर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका की विकास दर 2027 में 2.4 प्रतिशत और 2026 में 2.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

गोल्डमैन सैश के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2027 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खर्च 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो कि 2026 में करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर है। इसमें होने वाली बढ़ोतरी की वजह अमेरिका में हार्डवेयर निवेश में 500 अरब डॉलर का इजाफा होना है।

बैंक का अनुमान है कि अगले साल वैश्विक जीडीपी ग्रोथ में एआई निवेश का योगदान 0.4 प्रतिशत अंक रहेगा। सेमीकंडक्टर निवेश और उससे जुड़े बौद्धिक संपदा निर्यात की सांख्यिकीय गणना में हुई कमी को ध्यान में रखते हुए, अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ में इसका अनुमानित योगदान 0.6 प्रतिशत अंक है।

वैश्विक निवेश बैंक ने आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2027 में करीब 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस साल यह आंकड़ा करीब 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसका कारण ऊर्जा की कीमतों में कमी आना और एआई में निवेश जारी रहना है।

गोल्डमैन सैश रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैटजियस ने कहा कि यह आउटलुक वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को आकार देने वाले कारकों में आए बदलाव को दर्शाता है, जिसमें ऊर्जा की लागत, प्रौद्योगिकी में निवेश और राजकोषीय नीति शामिल हैं।

हैटजियस ने कहा, “हमें उम्मीद है कि 2027 में जीडीपी की वृद्धि ठोस तो रहेगी, लेकिन इसमें कोई खास तेजी नहीं दिखेगी।”

यह भी पढ़ें-
घुटना प्रत्यारोपण के इंप्लांट्स की कीमत अभी नहीं बढ़ेगी, मरीजों को बड़ी राहत! 
रवि किशन का राहुल पर तंज, बोले- आलू से सोना बनाने का फॉर्मूला चाहिए!
Exit mobile version