25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमक्राईमनामागुजरात: कूड़े के ढेर से मिला नवजात शिशु का भ्रूण, आरोपी गिरफ्तार!

गुजरात: कूड़े के ढेर से मिला नवजात शिशु का भ्रूण, आरोपी गिरफ्तार!

पुलिस ने यह भी कहा कि लड़की के गर्भवती होने का पता चलने के बाद लड़का उत्तर प्रदेश में अपने घर और बाद में मुंबई भाग गया।

Google News Follow

Related

गुजरात के सूरत से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है| एक नाबालिग लड़की का घर में गर्भपात कर उसके भ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। इस ढेर के ऊपर बहुत से पक्षी मंडरा रहे थे।जब स्थानीय बच्चों ने इन दलों को भगाने के लिए पत्थर फेंके, तब उन्हें एहसास हुआ कि भ्रूण वहाँ थे। तो उन्होंने इसकी जानकारी उसी वक्त पुलिस को दे दी|

पुलिस भ्रूण को सिविल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भ्रूण की मां तक पहुंचने की कोशिश की। लगातार तलाश के बाद वे 16 साल की लड़की तक पहुंचे। ऐसे में जब पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो उसने मामले से इनकार कर दिया​|​

हालांकि पुलिस उससे पूछताछ करती रही|इसके मुताबिक, जब वे नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने का सर्टिफिकेट दे दिया। आखिरकार लड़की ने पुलिस को सारी सच्चाई बता दी|

पुलिस को जांच में क्या मिला?: संबंधित लड़की सूरत के अमरेका नगर की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात एक 17 साल के लड़के से हुई| वे दोस्त भी बन गये| लड़का सूरत के पांडेसेरा के औद्योगिक क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई|

पुलिस ने यह भी कहा कि लड़की के गर्भवती होने का पता चलने के बाद लड़का उत्तर प्रदेश में अपने घर और बाद में मुंबई भाग गया। “मुंबई के लड़के ने उसे गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए गोलियों का एक पैकेट भेजा। पीड़िता लड़की ने पुलिस को बताया की उसके खाने से घर पर ही गर्भपात हो गया। उसके बाद उसने भ्रूण को फेंक दिया।

अधिकारी ने कहा, “हमने उनके (लड़के और लड़की) डीएनए नमूने ले लिए हैं और जांच जारी है। संबंधित छात्रा तीन जनवरी तक स्कूल भी गयी थी| और ये मामला 9 जनवरी को सामने आया| पुलिस ने कहा कि इस बीच, लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसे ! के सामने पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज महाकुंभ 2025: कैसे लगाया जाता है श्रद्धालुओं के आकड़े का अनुमान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें