29 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियागुरु पूर्णिमा पर बना 'गुरु आदित्य राजयोग', इन राशियों को करियर लाभ! 

गुरु पूर्णिमा पर बना ‘गुरु आदित्य राजयोग’, इन राशियों को करियर लाभ! 

इसके अलावा गुरु पूर्णिमा पर दान और मंत्रों का जप करना भी लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। 

Google News Follow

Related

गुरु पूर्णिमा 2025 का पर्व इस बार विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन ‘गुरु आदित्य राजयोग’ का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष के अनुसार अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए यह योग करियर, धन और मान-सम्मान की दृष्टि से बहुत लाभकारी साबित होगा।
बता दें कि ‘गुरु पूर्णिमा’ आषाढ़ शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर मनाई जाती है। इस साल 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। इस तिथि पर देवी-देवताओं समेत गुरु के पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा पर दान और मंत्रों का जप करना भी लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
वहीं इस बार यह पर्व ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है। बता दें, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य और ज्ञान के कारक गुरु बृहस्पति दोनों मिथुन में विराजमान है।
इस राशि में दोनों की युति से गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। यही नहीं गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार का भी खास संयोग बना हुआ है। ऐसे में कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की और व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है।
गुरु आदित्य राजयोग से वृषभ राशि वालों को नौकरी या व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात सामाजिक स्तर पर हो सकती है। करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग है। वाहिक जीवन में सामंजस्य भी बढ़ेगा। इस दौरान शिक्षा के लिए मनचाहे संस्थान में दाखिला मिल सकता है। कुछ लक्ष्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।

गुरु आदित्य राजयोग से सिंह राशि वालों की करियर से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। सेहत में भी सिंह राशि के जातकों को सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार भी मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जिससे अपने सपनों को एक नई दिशा देंगे। भूमि और संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ हो सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या ट्रांसफर के अवसर बनेंगे। इस दौरान करियर को लेकर बनाई गई योजना भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। पुराने रिश्ते में सामंजस्य स्थापित हो सकता है। शैक्षिक और पेशेवर जीवन में सुधार होगा। निवेश से लाभ मिलने पर आर्थिक सुख बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें-

सावन पहला सोमवार 2025: शुभ मुहूर्त में शिव पूजन से प्रसन्न होंगे महादेव​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,121फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें