27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियाMP News: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो हबीबगंज स्टेशन का...

MP News: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो हबीबगंज स्टेशन का नाम

Google News Follow

Related

भारत के पहले वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में हबीबगंज स्टेशन को नया रूप मिल गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर करेंगे। पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन को नया नाम देने के लिए भाजपा की ओर से मांग उठने लगी है। मंत्री जयभान सिंह पवैया के बाद अब सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी यह मांग उठा दी है। भोपाल का हबीबगंज स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है,इसके पार्किंगस्थल से लेकर भीतर और प्लेटफार्म को देखकर ऐसा लगता है कि किसी विदेशी स्टेशन पर खड़े हों। इस स्टेशन को नया रूप दिए जाने के बाद अब भाजपा नेताओं ने इसे नया नाम देने की भी मांग उठाई है।

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्टेशन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर इस मांग को उठाया है। भोपाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हबीबगंज रेलवे स्टेशन के उद्घाटन में पीएम मोदी के आने को उन्होंने शुभ संकेत बताया है। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने की मांग मध्य प्रदेश के सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने भी आठ नवंबर को उठाई थी। उन्होंने लिखा था कि जिस तरह फैजाबाद अब अयोध्या हो गया है, उसी तरह मध्य प्रदेश में हबीबगंज किसकी पुण्य स्मृति में शेष है। भोजपाल के नामकरण की मांग पुरानी है। परिवर्तन की बेला है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित विशाल आदिवासी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें