फिल्म प्रमोशन में भावुक हुए हरीश दुरईराज, पत्नी को याद किया!

उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी ने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है और आज भी मैं उन्हें अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा मानता हूं।'' इसी दौरान वह स्टेज पर इमोशनल हो गए और आंखों में आंसू आने लगे।

फिल्म प्रमोशन में भावुक हुए हरीश दुरईराज, पत्नी को याद किया!

Harish-Durairaj-gets-emotional-during-film-promotion-remembers-his-wife

फिल्म निर्देशक हरीश दुरईराज इन दिनों अपनी आने वाली कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘कॉन सिटी’ को लेकर चर्चा में है। इस कड़ी में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान वह भावुक हो उठे। दरअसल, स्टेज पर वह अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बातें कर रहे थे, इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े।

इवेंट में हरीश दुरईराज ने अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ”मेरी पत्नी ने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया है और आज भी मैं उन्हें अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा मानता हूं।” इसी दौरान वह स्टेज पर इमोशनल हो गए और आंखों में आंसू आने लगे।

डायरेक्टर ने इस मौके पर पुराने दिनों को याद किया और बताया, ”शादी से पहले हमने लगभग सात साल तक डेटिंग की, जिसके बाद हमने शादी करने का फैसला लिया। हमारे रिश्ते को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी और मेरी पत्नी को यह सलाह दी गई थी कि वह एक संघर्षरत असिस्टेंट डायरेक्टर से शादी न करें।”

हरीश ने कहा, ”कई लोगों ने मेरी पत्नी से पूछा कि क्या वह ऐसे इंसान से शादी करने जा रही है, जिसकी सैलरी सिर्फ 10,000 रुपए महीने है। लोगों ने मेरी पत्नी को चेतावनी भी दी थी कि वह भविष्य में उसका जीवन मुश्किल हो जाएगा। लेकिन इन सभी बातों के बावजूद उन्होंने मुझपर भरोसा किया और अपने फैसले पर अडिग रहीं।”

डायरेक्टर ने बताया, ”मेरी पत्नी ने उस समय एक मजबूत और अलग सोच दिखाई थी। उन्होंने यह कहकर लोगों की बातों का जवाब दिया था कि यह जरूरी नहीं है कि सिर्फ पुरुष ही कमाकर परिवार चलाए, बल्कि महिलाएं भी कमाकर परिवार की जिम्मेदारी निभा सकती हैं।”

हरीश ने बताया कि शादी के लगभग पांच सालों तक मेरी पत्नी ने आईटी सेक्टर में काम करके परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वहीं मैं फिल्म निर्माण के संघर्ष करता रहा। मैं अपनी पत्नी के लिए कुछ खास नहीं कर पाया।”

यह कहते हुए वह बेहद भावुक हो गए और खुद को संभाल नहीं पाए। बाद में उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी आने वाली फिल्म ‘कॉन सिटी’ मेरे जीवन में एक नया बदलाव लेकर आएगी और चीजें बेहतर होंगी।

फिल्म ‘कॉन सिटी’ एक कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर है, जिसे खुद हरीश दुरईराज ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अर्जुन दास और अन्ना बेन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 
यह भी पढ़ें-

भाजपा के पास छात्रों के मुद्दों पर उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं : प्रियांक खड़गे!

Exit mobile version