27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा: गेहूं गबन मामले में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच जारी​!

हरियाणा: गेहूं गबन मामले में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच जारी​!

खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने यह गबन अप्रैल और मई 2025 में खरीदे गए गेहूं के स्टॉक से किया।

Google News Follow

Related

हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा में 68 लाख रुपए के सरकारी गेहूं का गबन करने के आरोप में एक खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2452 क्विंटल गेहूं बेचने का आरोप है, जिसके लिए उसने स्टॉक में कम वजन के बैग भरकर हेराफेरी की थी।

खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने यह गबन अप्रैल और मई 2025 में खरीदे गए गेहूं के स्टॉक से किया। आरोप है कि जब शिकायत के आधार पर जांच की गई तो 50 किलो का बैग सिर्फ 25 किलो का निकला। इसके साथ ही कई बैग फटे हुए भी मिले, जिनसे गेहूं निकालकर बेच दिया गया था।

कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि 6 सितंबर को शिकायत मिली थी, मामला दर्ज कर आरोपी को बुधवार गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुछ ही दिनों में रिटायर होने वाला था।

उन्होंने बताया कि आरोपी गेहूं के वजन को बढ़ाने के लिए उसमें पानी मिलाता था। कर्मचारियों ने जांच टीम को बताया कि डिलीवरी के समय वजन पूरा दिखाने के लिए गेहूं को पानी से भिगोया जाता था, ताकि चोरी पकड़ में न आए।

विक्रांत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, जिससे मामले में आगे की जांच की जा सके। पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि एफएसओ की तरफ से प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने और उनकी कमेटी ने ही जांच करके रिपोर्ट दी थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि टीम बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी कि जो गेहूं का गबन हुआ है, वह कहां बेचा गया, कौन लिया और उसका क्या हुआ। जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक-एक पहलू की विशेष रूप से जांच की जाएगी।​ 

 
​यह भी पढ़ें-

नेपाल में आंदोलन के बीच जेल से भागे कैदी, सेना अलर्ट! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें