31 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियाहॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नोरिस का निधन, कभी 'ब्रूस ली'...

हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नोरिस का निधन, कभी ‘ब्रूस ली’ से की थी फाइट !

हवाई में ली अंतिम सांस

Google News Follow

Related

हॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो और मार्शल आर्ट्स के दिग्गज चक नोरिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने 20 मार्च  को सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार के अनुसार, उनका निधन 19 मार्च की सुबह हवाई में हुआ।

परिवार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम भारी मन के साथ यह साझा कर रहे हैं कि हमारे प्रिय चक नॉरिस का कल सुबह अचानक निधन हो गया। हम परिस्थितियों को निजी रखना चाहते हैं, लेकिन इतना जरूर कहना चाहेंगे कि वह अपने परिवार के बीच थे और शांति में थे।”

“दुनिया के लिए वह एक मार्शल आर्टिस्ट, अभिनेता और ताकत का प्रतीक थे। हमारे लिए वह एक समर्पित पति, स्नेही पिता और दादा, एक अद्भुत भाई और हमारे परिवार की धड़कन थे। उन्होंने अपना जीवन आस्था, उद्देश्य और अपने प्रियजनों के प्रति अटूट समर्पण के साथ जिया। अपने काम, अनुशासन और दयालुता के जरिए उन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया और अनगिनत जीवनों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chuck Norris (@chucknorris)

 रिपोर्ट्स के अनुसार, निधन से पहले उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि काउई द्वीप पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

10 मार्च 1940 को ओक्लाहोमा  में जन्मे कार्लोस रे नॉरिस ने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर वैश्विक पहचान बनाई। अमेरिकी वायुसेना में सेवा देने के बाद उन्होंने मार्शल आर्ट्स में करियर बनाया और तांग सू डो, ताइक्वांडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में महारत हासिल की। उन्होंने “चुन कुक डो” नामक अपनी शैली भी विकसित की और 1960-70 के दशक में कराटे प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियन बने।

अभिनय की दुनिया में उन्हें 1972 की फिल्म ‘वे ऑफ़ थे ड्रैगन’ में ब्रूस ली के साथ काम करने से पहचान मिली। उन दोनों के बीच का फाइट सीन सिनेमा इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाता है। यह दृश्य कालीज़ीयम में फिल्माया गया था, जो इसे और भी भव्य बनाता है। इस फाइट में ब्रूस ली की तेज़ी, लचीलापन और तकनीक साफ झलकती है, जबकि चक नॉरिस की ताकत और स्थिरता भी प्रभावशाली दिखती है। इस सीन के अंत में ब्रूस ली जीतते हैं, लेकिन चक नॉरिस का किरदार भी बेहद मजबूत और सम्मानजनक रूप में दिखाया गया है। यह फाइट सीन आज भी मार्शल आर्ट्स प्रेमियों के लिए एक क्लासिक उदाहरण माना जाता है।

इस फिल्म के बाद नोरिस ने “मिसिंग इन एक्शन”, द डेल्टा फ़ोर्स और “लोन वुल्फ़ मैकक्वाडे” जैसी फिल्मों में अभिनय कर एक्शन स्टार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सबसे बड़ी सफलता टीवी सीरीज वॉकर, टेक्सास रेंजर रही, जिसमें उन्होंने कॉर्डेल वॉकर का किरदार निभाया। फिल्मों के अलावा, चक नॉरिस फैक्ट मीम के जरिए वह इंटरनेट पर भी एक सांस्कृतिक प्रतीक बन गए। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भी वह फिटनेस, लेखन और सामाजिक-राजनीतिक विचारों के जरिए सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी कमर दर्द से परेशान हैं? आजमाएं ‘हाफ कैमल पोज’

नवरात्रि व्रत में मखाना : हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर, व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार

भारतीय वायुसेना ने की ‘DAD’ की स्थापना, ₹13,000 करोड़ के iDEX इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें