‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत!

दरअसल, सौंदर्या रजनीकांत निर्देशक मदन की फिल्म 'विद लव' के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। वह इस फिल्म की निर्माता हैं।

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत!

'I thought I would return,' says Soundarya Rajinikanth, who is back in the producer's chair after 16 years! A prominent figure in Tamil cinema and an experienced filmmaker, Soundarya Rajinikanth is once again in the spotlight as she makes a comeback to the world of film production after a long hiatus. At a recent event, she shared glimpses of her past years, struggles, and new beginnings. Soundarya Rajinikanth attended the pre-release event of director Madhan's film 'With Love,' which she has produced. She said, "This moment is not just a film event for me, but an emotional moment in my life. I called director Venkat Prabhu to invite him to this event, and during our conversation, Venkat Prabhu reminded me that it has been sixteen years since his last film 'Goa' was released."!

तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने एक इवेंट में बीते सालों की यादें, संघर्ष और नई शुरुआत की झलक साझा की।

दरअसल, सौंदर्या रजनीकांत निर्देशक मदन की फिल्म ‘विद लव’ के प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। वह इस फिल्म की निर्माता हैं।

उन्होंने कहा, ”यह पल मेरे लिए सिर्फ एक फिल्मी इवेंट नहीं, बल्कि जीवन का भावुक क्षण है। मैंने निर्देशक वेंकट प्रभु को इस कार्यक्रम में आने के लिए फोन किया था। बातचीत के दौरान वेंकट प्रभु ने मुझे याद दिलाया कि उनकी पिछली फिल्म ‘गोवा’ को रिलीज हुए पूरे सोलह साल हो चुके हैं।”

सौंदर्या ने बताया, ”’गोवा’ ही वह फिल्म थी, जिसके साथ मैंने निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए और लंबे समय तक मैं फिल्मों से दूर रही। जब वेंकट प्रभु ने 16 साल का जिक्र किया, तो वह पल मेरे लिए बेहद भावुक हो गया, क्योंकि इतने लंबे समय बाद फिर से निर्माता की भूमिका में लौटना बेहद खास होता है।”

उन्होंने मंच से कहा, ”इतने साल पहले मैंने मन ही मन यह ठान लिया था कि अगर कभी मैं दोबारा फिल्म निर्माण में लौटूंगी, तो एक ऐसी टीम के साथ लौटूंगी, जो दिल से काम करे, ईमानदार हो और जिसमें रचनात्मक ऊर्जा हो। आज फिल्म ‘विद लव’ की पूरी टीम को देखकर मुझे लगा कि मेरा वही सपना सच हो गया है।”

सौंदर्या ने बेहद भावुक अंदाज में कहा, ”मैं इस वापसी को लेकर बहुत खुश हूं, मुझे गर्व महसूस हो रहा है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, मेरे धैर्य, विश्वास और मेहनत की जीत है। इतने लंबे अंतराल के बाद इस तरह की टीम के साथ लौटना किसी वरदान से कम नहीं है।”

 
यह भी पढ़ें- 

सोनम वांगचुक चाहते हैं कि लद्दाख नेपाल की तरह हो जाए: केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बयान

 

Exit mobile version