35 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमदेश दुनियापैदल नहीं आता तो शायद मिलन भी न होता,पीएम मोदी ने यूं...

पैदल नहीं आता तो शायद मिलन भी न होता,पीएम मोदी ने यूं गले लगा लिया

Google News Follow

Related

सागर। प्रधानमंत्री narendra modi से मिलने MP के सागर जिले के छोटेलाल अहिरवार पैदल ही नई दिल्ली पहुंच गए। छोटेलाल को PM मोदी से मिलने के लिए दो दिन का इंतजार भी करना पड़ा और तीसरे दिन जब उनकी मुलाकात हुई तो प्रधानमंत्री ने खुले दिल से छोटेलाल का स्वागत किया और कहा कि मुझसे मिलने के लिए पैदल आने की क्या जरूरत थी, इस पर छोटेलाल ने भी जवाब दिया कि पैदल नहीं आता तो शायद मिलना भी न हो पाता। यह जवाब सुनते ही प्रधानमंत्री ने उन्हें गले से लगा लिया।

छोटेलाल अहिरवार बीजेपी का झंडा पहनकर 22 सितंबर को देवरी से दिल्ली के लिए पैदल ही निकल गए थे। छोटेलाल को देवरी से दिल्ली पहुंचने में करीब 20 दिन लगे हैं। 11 अक्टूबर को वह दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने 735 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्हें दिल्ली में दो दिन इंतजार करना पड़ा, फिर तीसरे दिन PM मोदी से उनकी मुलाकात हो पाई। छोटेलाल दिल्ली पहुंचकर इंतजार कर रहे थे, इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को इस बात की जानकारी लगी कि उनके क्षेत्र से कोई व्यक्ति पैदल चलकर यहां आया है।

उन्होंने अपनी गाड़ी भेजकर छोटेलाल अहिरवार को अपने आवास पर बुलाया और उनके रहने खाने की व्यवस्था की। उन्होंने छोटेलाल के बारे में पूरी जानकारी लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद बात की और छोटेलाल को प्रधानमंत्री से मिलवाने का आग्रह किया। छोटेलाल ने बताया कि उन्होंने मोदी को अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति समाज की परेशानियों के बारे में बताया और देवरी क्षेत्र में कारखाना लगाने को लेकर मांग पत्र सौंपा, जिससे वहां के लोगों की रोजगार की समस्या का निवारण हो सके।  PM मोदी और छोटेलाल की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तस्वीरें ट्विवटर पर शेयर कर मोदी की खूब तारीफ की है।

 

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,137फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें