Mumbai: भारत बना है धर्मशाला; मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया म्यांमार का अवैध नागरिक

फर्जी दस्तावेजों से रह रहा था भारत में

Mumbai: भारत बना है धर्मशाला; मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया म्यांमार का अवैध नागरिक

illegal-myanmar-citizen-caught-mumbai-airport-indian-fake-passport

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन जांच के दौरान एक म्यांमार नागरिक को पकड़ा गया, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे देश में अवैध रूप से रह रहा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान यू थांग सोए लियान (34) के रूप में हुई है, जो ‘बोइतलुंग सायमन’ के नाम से दिल्ली में निवास कर रहा था। यह एक और उदाहरण है की भारत में किसी भी अन्य देश का निवासी बड़ी आसानी से घुसपैठ कर कुछ नोटों के वज़न से फ़र्जी दस्तावेज़ बनाकर रह सकता है और जब चाहें तब फुर्रर हो सकता है।

जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोका तब थांग उस समय मलेशिया जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान वह न तो हिंदी बोल पाया और न ही मिजोरम से जुड़े सामान्य सवालों का उत्तर दे सका, जबकि उसके पासपोर्ट में जन्म स्थान मिजोरम के आइजोल के रूप में दर्ज था। इसी से अधिकारियों को शक हुआ और गहराई से जांच शुरू हुई।

पूछताछ में थांग ने स्वीकार किया कि वह म्यांमार का नागरिक है और वर्ष 2019 में म्यांमार में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के बाद देश छोड़कर भाग आया था। वहां उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी था।

थांग ने बताया कि वह मिजोरम के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसा और दिल्ली में जाकर बस गया। दिल्ली में ही उसने ‘तालिब’ नामक एक एजेंट से संपर्क किया, जिसने उसे फर्जी भारतीय पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवा दिए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह भारत में रह रहा था और विदेश यात्राओं की भी योजना बना रहा था।

सहार पुलिस ने यू थांग के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और अवैध प्रवास की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली दस्तावेज तैयार करने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि अगर किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार भारत के पुराने या नए किसी भी आव्रजन कानून में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेज बनाना या फिर ऐसे कामों के लिए किसी की मदद करना गंभीर अपराध नहीं है, जिस वजह से भारत में बांग्लादेश, म्यांमार, पकिस्तान और नेपाल सीमा के जरिए घुसपैठ की घटनाएं होती है। ऐसी घुसपैठ करने वाले दलालों के सहारे फर्जी दस्तावेज जुटाकर भारत के नागरिक भी बन जाते है, जिस कारण भारत एक धर्मशाला बनते जा रहा है।

थांग का मामला न सिर्फ भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी है की भारत की सीमाएं सुरक्षित भी लेकीन घुसपैठ के कारण भारत खोंखला होते जा रहा है। .

यह भी पढ़ें:

‘यह गर्व का पल है’: अंतरिक्ष मिशन पर जा रहे शुभांशु शुक्ला को परिवार ने दी शुभकामनाएं

भारत अगले 3 वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : पीयूष गोयल

केरल में 10 दिनों से खड़ा है ब्रिटिश F-35B फाइटर जेट, क्यों उड़ा लें नहीं जाता ब्रिटेन ?

Emergency Diaries: 17 साल के मोदी कैसे ले रहे थे इंदिरा सरकार से टक्कर ?

Exit mobile version