31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाइस मामले में उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र नंबर वन,गुजरात तीसरे पर,जानें

इस मामले में उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र नंबर वन,गुजरात तीसरे पर,जानें

Google News Follow

Related

लखनऊ/मुंबई/अहमदाबाद। देश में 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश सबस आगे हैं। अब तक कुल 5.28 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। दूसरे नबंर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर गुजरात है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4.59 करोड़ लोगों को और गुजरात में 3.50 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी लगाई गई है। उत्तर प्रदेश 3 अगस्त को पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का आकंड़ा पार कर लिया था, तीन अगस्त को उत्तर प्रदेश में मेगा वैक्सीनेश अभियान चलाया गया था।

दोनों डोज पूरे करने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। सबसे ज्यादा 1 करोड़ 17 लाख 40 हजार 60 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुके हैं। पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है। यहां 89 लाख 71 हजार 103 लोगो को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में अब तक 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं। वहीं सरकारी आकंड़ों के अनुसार शुक्रवार को 43.29 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, स्वास्थ्य मंत्रालाय ने बताया कि अब तक 18-44 साल उम्र के 17.23 करोड़ लोगों को पहला डोज और 1.12 करोड़ लोगों को दूसरा डोज लग चुका है. मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 उम्र के एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें