29 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाभारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026: स्वीडन से स्पेन तक कई वैश्विक नेता...

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026: स्वीडन से स्पेन तक कई वैश्विक नेता पहुंचे दिल्ली

जिम्मेदार AI पर मंथन शुरू

Google News Follow

Related

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में दुनिया भर के शीर्ष राजनीतिक नेताओं और नीति-निर्माताओं का तांता लगा है। इस उच्चस्तरीय सम्मेलन का उद्देश्य जिम्मेदार, समावेशी और नवाचार-आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकास की दिशा तय करना है, साथ ही भारत को वैश्विक एआई गवर्नेंस के केंद्र में स्थापित करना है।

स्वीडन की उपप्रधानमंत्री, ऊर्जा, व्यवसाय और उद्योग मंत्री एब्बा बुश बुधवार (18 फरवरी)को नई दिल्ली पहुंचीं।  विदेश मंत्रालय ने उनके आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत-स्वीडन साझेदारी को उभरती प्रौद्योगिकियों, विशेषकर AI, के क्षेत्र में और मजबूत करेगी। मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, नवाचार, जलवायु कार्रवाई और शिक्षा में सहयोग का उल्लेख किया।

फिनिश राजनेता पेटेरी ओर्पो भी समिट में भाग लेने भारत पहुंचे। उनका स्वागत कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह यात्रा डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सतत विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत-फिनलैंड सहयोग को और गहरा करेगी।

स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज़ भी एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि उनकी यात्रा भारत-स्पेन ‘डुअल ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म एंड एआई’ को नई गति देगी। उनका स्वागत भी राज्य मंत्री जयंत सिंह ने किया।

इससे पहले सर्बिया, श्रीलंका, गुयाना और बोलीविया के नेता भी समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मेक्रों इन दिनों भारत यात्रा पर हैं, उनके भी सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।

भारत में आयोजित यह संस्करण पूर्व आयोजित वैश्विक AI सम्मेलनों की कड़ी को आगे बढ़ाता है। पहला वैश्विक एआई समिट 2023 में यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, जहां एआई सुरक्षा और संभावित जोखिमों पर चर्चा केंद्रित रही। इसके बाद 2025 में फ्रांस में आयोजित समिट में बड़े निवेश और नियामकीय ढांचे पर जोर दिया गया था।

भारत में हो रहा 2026 का यह सम्मेलन AI आकांक्षाओं को ठोस परिणामों में बदलने पर केंद्रित है। समिट का उद्देश्य ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ के लिए AI के व्यावहारिक उपयोग को प्रदर्शित करना और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें, नीति-चर्चाएं और मुख्य भाषण आयोजित किए जाएंगे, जिनसे वैश्विक एआई गवर्नेंस और सहयोगी नवाचार ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

अल्फाबेट से माइक्रोसॉफ्ट तक, कई वैश्विक कंपनियों के सीईओ भारतीय!.

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने रखा चीनी रोबोडॉग; अपना विकसित बताने पर हुआ हंगामा

पाकिस्तान के लिए रावी नदी का पानी बंद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें