26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमदेश दुनियाभारत बायोटेक का दावा, कोरोना के भारत व ब्रिटेन में मिले वैरिएंट...

भारत बायोटेक का दावा, कोरोना के भारत व ब्रिटेन में मिले वैरिएंट पर कोवैक्सीन है असरदार

Google News Follow

Related

नई दिल्‍ली। कोविड-19 की वैक्‍सीन को कोरोना के कई वैरिएंट पर परखा जा रहा है. इस बीच, भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि उनकी कोविड वैक्‍सीन भारत और ब्रिटेन समेत सभी कोरोना वैरिएंट पर असरदार है। कंपनी का कहना है कि कोवैक्सिन बी.1.617 और बी.1.1.7 पर भी असरदार है जो भारत और यूनाइटेड किंगडम में पाए गए थे. भारत बायोटेक की तरफ से बताया गया है कि वैक्सीन के इस्तेमाल पर बी.1.1.7 (यूके स्‍ट्रेन) और वैक्सीन स्ट्रेन (D614G) के न्यूट्रिलाइजेशन में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इससे पहले, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों ने अपने शोध की अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट्स में जानकारी दी है कि भारतीय वैक्‍सीन कोविशील्‍ड और कोवैक्सिन कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के खिलाफ कुछ ही एंटीबॉडी तैयार कर पा रही हैं, लेकिन ये वैक्‍सीन कोरोना के अन्‍य वैरिएंट पर प्रभावी हैं। कोरोना वायरस का बी.1.617 वैरिएंट पहली बार महाराष्‍ट्र में पाया गया था. आईसीएमआर और नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल एकत्र कर रहे थे. इसके बाद उन्‍होंने इन सैंपल को जनवरी से लेकर अब तक कोरोना वायरस के विभिन्‍न वैरिएंट बी.1.1.7 (ब्रिटेन), बी.1.351 (दक्षिण अफ्रीका), पी 2 वैरिएंट (ब्राजील) और बी.1.617 वैरिएंट पर जांचा. इस समय भारत में बी.1.617 वैरिएंट बड़ी संख्‍या में बढ़ता दिख रहा है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें