28 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम बनीं ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर'

भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम बनीं ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर’

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने पुरस्कार दिया।

Google News Follow

Related

भारत की ओलंपिक पदक विजेता महिला मुक्केबाज मैरी कॉम को गुरुवार रात आयोजित समारोह में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा। वहीं 40 वर्षीय मैरी कॉम ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपनी 20 साल की कड़ी मेहनत और मुक्केबाजी को समर्पित अपने जीवन पर बात की।

उन्होंने कहा- मैं 20 वर्षों से प्रोफेशनल बॉक्सिंग में हूं और अपनी जिंदगी में बेहतर करने की कोशिश और कड़ी मेहनत कर रही हूं। यह अवॉर्ड मेरे लिए काफी मायने रखता है। अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए बलिदान दे रही हूं। मैं वास्तव में इस सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।

जबकि ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी ‘एलिजाबेथ: द गोल्डन एज’ के निर्माता शेखर कपूर को यूके-इंडिया वीक के हिस्से के रूप में इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ) द्वारा आयोजित पुरस्कारों में दोनों देशों में सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया।

भारतीय उच्चायोग की सांस्कृतिक शाखा ‘नेहरू सेंटर’ (लंदन में) को ब्रिटेन और भारत के संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘यूके-भारत अवॉर्ड’ दिया गया। ‘नेहरू सेंटर’ के निदेशक, लेखक अमीश त्रिपाठी ने इसपर कहा- पिछली कई शताब्दियों में भारतीय होने के लिए यह सबसे रोमांचक समय में से एक है।

बता दें कि ये पुरस्कार व्यापार, पेशेवर सेवाओं, सरकार, संस्कृति और सामाजिक प्रभाव में लोगों के उत्कृष्ट योगदान और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं।

ये भी देखें 

भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखा ‘मेक इन इंडिया’ का असर

गदर 2 का गाना ‘उड़ जा काले कावां’ हुआ रिलीज, दिखी सकीना और तारा सिंह की जोड़ी

दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्री ले जा सकेंगे शराब की इतनी बोतलें!

पाकिस्तानी शख्स ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- I Love You मोदी साहब!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
293,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें