36 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनिया"भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया" शोएब अख्तर की जलन आई...

“भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया” शोएब अख्तर की जलन आई सामने

Google News Follow

Related

भारत ने T20 विश्व कप का खिताब बरकरार रख इतिहास रच दिया, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को मुकाबले में एकतरफा हराकर लगातार दूसरा T20 विश्व कप अपने नाम रखा। इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की जलन सामने आई है। जबकि पूर्व पाकिस्तानी ओपनिंग बल्लेबाज अहमद शहजाद ने तीखी आलोचना से पाकिस्तान क्रिकेट खेमे की आँखे खोलने की कोशीश की है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस उपनाम से मशहूर रहें शोएब अख्तर ने भारत की जीत पर अपनी नारजगी छुपाने की नाकाम कोशिश की। एक पाकिस्तानी शो में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपने हिसाब से क्रिकेट चला रहा है और इससे खेल को नुकसान हुआ है। अख्तर ने कहा, “यह ऐसा है जैसे किसी मोहल्ले में एक अमीर बच्चा हो जो सभी गरीब बच्चों को बुलाकर कहे, ‘आओ, क्रिकेट खेलते हैं।’, ‘जितना सिर्फ मैंने है।’ इंडिया हमारे साथ ठीक यही कर रहा है। आठ टीमों में से वे चार को रखते हैं, और उन चार में से तीन को फिर से बुलाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं, और फिर कहते हैं, ‘देखो, मैं जीत गया।’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।”

वहीं दूसरी और पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट व्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में प्रतिभा की कमी नहीं है, बल्कि समस्या सिस्टम में है। उन्होंने एक पाकिस्तानी शो हारना मना है में कहा, “पाकिस्तान में बहुत टैलेंट है। टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कमी हमारे सिस्टम में है। इंडिया में क्या है? यहां टैलेंट और सिस्टम दोनों हैं। आप देख सकते हैं कि टैलेंट और सिस्टम से ही खिलाड़ी बन रहे हैं।”

शहजाद ने आगे कहा कि पाकिस्तान की टीम अक्सर कम स्कोर का लक्ष्य रखकर खेलती है और बोर्ड कमजोर टीमों के खिलाफ सीरीज आयोजित करता है, जबकि भारत मजबूत टीमों के खिलाफ खेलकर अपने खिलाड़ियों को बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा, “मैंने कहा था कि जब वे खेलेंगे, तो वे 250 करेंगे। अगर हम वहां होते, तो हम 180 करते। और उसके बाद, हम कहते कि हमने 180 कर लिया है, बॉलर्स को डिफेंड करने दो। और आप बस यही करते रहो, ज़िम्बाब्वे को बुलाओ और उन्हें हराओ, केन्या को बुलाओ और उन्हें हराओ, युगांडा को बुलाओ और उन्हें हराओ।”

अक्सर पाकिस्तानी क्रिकेट स्टार्स इंडिया के मैचों के बारे में अजीब कमेंट्स करने के लिए जाने जाते हैं और अख्तर के भारत की जीत पर कमेंट्स किसी भी एनालिसिस से ज़्यादा जलन से भरें होते है।

यह भी पढ़ें:

१४ साल बाद रिहा हुई लापता हिंदू लड़की; मुन्ना अंसारी ने किया था अपहरण, धर्मांतरण और बलात्कार!

बहरीन की बापको रिफाइनरी पर ईरान का हमला, 32 घायल

अमेरिका की मज़बूरी भारत को रुसी तेल खरीदने के लिए मना रहा अमेरिका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,031फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें