26 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाभारत ने पन्नू के खिलाफ कसी सख्ती, एनआईए ने दर्ज किया नया...

भारत ने पन्नू के खिलाफ कसी सख्ती, एनआईए ने दर्ज किया नया मामला!

ने प्रधानमंत्री को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने का किया था ऐलान

Google News Follow

Related

भारत ने खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (sfj) और इसके सरगना आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पन्नू के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पन्नू विवादित बयान को लेकर की गई, जिसमें पन्नू ने प्रधानमंत्री को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। पन्नू ने 10 अगस्त को पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में वाशिंगटन से वीडियो लिंक के जरिए दिया था। इसी दौरान उसने एक विवादित नक्शा भी जारी किया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल किया गया था। इसके साथ ही, भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एसएफजे ने ‘शहीद जत्था’ नाम से एक ग्रुप भी बनाया।

NIA ने इस मामले में बीएनएस 2023 की धारा 61(2) और यूएपीए की धारा 10 व 13 के तहत केस दर्ज किया है और अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों व इसके विस्तार की जांच की जाएगी। इससे पहले कनाडा में पन्नू का करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाला खालिस्तानी चरमपंथी इंद्रजीत सिंह गोसल गिरफ्तार किया गया था। गोसल हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख कनाडाई आयोजक बनकर सामने आया था और उसने खालिस्तान के समर्थन में कई जनमत संग्रह आयोजित किए थे।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एजेंसियां कनाडा की एजेंसियों के साथ लगातार खुफिया जानकारी साझा कर रही हैं। पहले बाबर खालसा इंटरनेशनल जैसे संगठनों को लेकर सूचनाओं का आदान-प्रदान होता था, लेकिन इस बार ध्यान पूरी तरह से सिख फॉर जस्टिस पर केंद्रित किया गया है। सरकार की इस सख्ती से यह साफ है कि भारत खालिस्तान समर्थक गतिविधियों और उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आक्रामक रणनीति पर काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

संयुक्त राष्ट्र महासभा में मुस्लिम राष्ट्र के राष्ट्रपति ने “ॐ शांति, शांति ॐ” के साथ भाषण का किया समापन!

“यूएन द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह देने वाले अब खुद अपने लोगों पर बम बरसा रहे”

Mumbai: आकुर्ली में गैस लिक से लगी आग, 7 झुलसे; छह महिलाऐं गंभीर हालात में

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,261फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें