31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमदेश दुनियाCorona: देश में 24 घंटे में मिले 90 हजार केस   

Corona: देश में 24 घंटे में मिले 90 हजार केस   

Google News Follow

Related

भारत में कोरोना का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में 90,928 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जो बुधवार में की तुलना में  55 प्रतिशत अधिक है। वहीं देश भर में ओमीक्रॉन वेरिएंट के 2,630 मामले मिले हैं। जबकि ओमीक्रॉन के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आये हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 465 केस मिले हैं। एक्टिव केसों में  बड़ा उछाल देखने को मिला है।

कोरोना से 97.81 फीसदी लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कम से कम 19,206 लोग ठीक हुए हैं। जबकि कुल 3,43,41,009 मरीज है हुए हैं। इस बीच कोरोना से 325 लोगों की मौत हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से कोरोना से बचाव के लिए कई उपाय सुझए है। केंद्र ने कहा है कि कोरोना वायरस या ओमीक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं साथ नाइट कर्फ्यू।  वीक एंड कर्फ्यू आदि पर अमल किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस मिल रहे है।  जेजे अस्पताल अध्यक्ष गणेश सोलंकी के अनुसार मुंबई के कई अस्पतालों में पिछले तीन दिनों में 230 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।  उन्होंने इस बारे ट्वीट कर जानकारी दी है। बता दें कि मुंबई महानगरपालिका मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि अगर मुंबई में प्रतिदिन 20 हजार केस मिलेंगे तो लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें 

अबू आजमी का पीएम मोदी की मां पर विवादित टिप्पणी 

कालीचरण के बाद मुरारी बापू का महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,951फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें