29 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमदेश दुनियाभारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: गिल ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, टीम...

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: गिल ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया में एक बदलाव!

यह इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला है क्योंकि अभी तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है।

Google News Follow

Related

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

यह इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला है क्योंकि अभी तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर अर्शदीप सिंह को बुलाया गया है।

टॉस के बाद कप्तान गिल ने कहा कि हम जानते हैं हमारे लिए बड़ी चुनौती है। न्यूजीलैंड टीम ने शानदार खेल दिखाया है और हमें कुछ हद तक दबाव में रखा है। हालांकि, इन चीजों का खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन के लिए इंतजार होता है।

यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हो रहा है, जिस पर काफी रन बनते हैं। गिल ने कहा कि मैदान पर ज्यादा रन बनना भी उन वजहों में से एक हैं जिनके चलते उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यहां ओस पड़ेगी, लेकिन पिच बहुत अच्छी लग रही है और ऐसी सतह पर एक स्कोर सेट करके चेज करना हमेशा बेहतर रहता है।”

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि यदि वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनना पसंद करते।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी को हुई थी, जब मेजबान टीम ने कीवियों को 4 विकेट से मात दी थी। इसके बाद 14 जनवरी को हुए अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 7 विकेट से हराया।

तीसरे और निर्णायक मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स

यह भी पढ़ें-

स्टारमर से लेकर मैक्रोन तक… ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर लगाए गए टैरिफ को लेकर यूरोपीय नेता नाराज़

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,076फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें