27 C
Mumbai
Saturday, December 27, 2025
होमदेश दुनियाभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 367 अंक फिसला!

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 367 अंक फिसला!

बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी वजह साल के अंत में होने वाली कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और हाल में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली थी।  

Google News Follow

Related

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,041.45 और निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,042.30 पर था।
बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और कंजप्शन लाल निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ एफएमसीजी, मेटल और कमोडिटीज हरे निशान में बंद हुए।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 136.90 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,314.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 13.50 अंक की गिरावट के साथ 17,695.10 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाइटन, एनटीपीसी, एचयूएल, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टीसीएस, इटरनल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे।

व्यापक बाजार में भी कमजोरी थी। चढ़ने वालों की अपेक्षा गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी।

बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी वजह साल के अंत में होने वाली कम ट्रेडिंग वॉल्यूम और हाल में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली थी। बाजार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली दबाव बना रही है। साथ ही, अमेरिका-भारत के बीच होने वाली ट्रेड डील का बढ़ता इंतजार भी अनिश्चितता पैदा कर रहा है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। खबर लिखे जाने तक (करीब 9.20 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 55 अंकों यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,360 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। तो वहीं एनएसई निफ्टी 12.60 अंकों यानी 0.05 प्रतिशत 26,126 के लेवल पर था।

यह भी पढ़ें-

न सिर्फ वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली, बल्कि इसे जीतेंगे भी: कोच दिनेश लाड!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,567फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें