26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियायूरोप की ओर बढ़ा भारतीय युद्धपोत आईएनएस तमाल! 

यूरोप की ओर बढ़ा भारतीय युद्धपोत आईएनएस तमाल! 

अब अपनी भारत यात्रा के दौरान यह युद्धपोत यूरोप व एशिया के कुछ और बंदरगाहों की यात्रा करेगा। एशिया व यूरोपीय देशों की यात्रा पूरी कर यह युद्धपोत भारत लौटेगा।

Google News Follow

Related

भारतीय नौसेना का नवीनतम युद्धपोत आईएनएस तमाल अपनी विदेश यात्रा के अगले चरण की ओर रवाना हो गया है। रूस में निर्मित यह अत्याधुनिक पोत 13 से 16 अगस्त तक इटली के नेपल्स बंदरगाह पर तैनात रहा। इस दौरान इसने कई महत्वपूर्ण राजनयिक और रक्षा सहयोग गतिविधियों में हिस्सा लिया।

नौसेना के अनुसार, आईएनएस तमाल की यह यात्रा भारत-इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। नेपल्स प्रवास के दौरान भारतीय पोत ने इटली की नौसेना के नवीनतम हेलीकॉप्टर डॉक युद्धपोत आईटीएस ट्रिएस्टे के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास किया।

इस दौरान दोनों नौसेनाओं ने संचार अभ्यास, हवाई अभियान, समुद्री युद्धाभ्यास और कर्मियों के अनुभवों का आदान-प्रदान किया। अभ्यास का समापन एक समुद्री परेड से हुआ।

आईएनएस तमाल अत्याधुनिक हथियारों और प्रणालियों से लैस है। इसमें न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल रक्षा प्रणाली मौजूद है। यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलें, 100 मिमी की तोप, हैवी टॉरपीडो और रॉकेट लॉन्चिंग क्षमता से सुसज्जित है। साथ ही, इसमें हेलीकॉप्टर संचालन की भी सुविधा है।

नेपल्स प्रवास के दौरान जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ने इटली की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और नेपल्स प्रशासन से मुलाकात की। इस दौरान भारत-इटली रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 के तहत कई पहलों पर चर्चा हुई।

भारतीय दूतावास और आईएनएस तमाल ने संयुक्त रूप से जहाज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया, जिसमें स्थानीय प्रशासन, इटली की नौसेना, राजनयिक कोर और रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहाज पर एक विशेष परेड आयोजित की गई, जिसमें दल ने रोम स्थित भारतीय दूतावास के समारोह में भी भाग लिया। नौसेना का कहना है कि यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करेगी बल्कि भविष्य में संयुक्त अभियानों और सहयोग की नई संभावनाएं भी खोलेगी।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा में बाढ़,314 की मौत, 156 घायल !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें