27 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाईरान पर हमलों के बाद भारत की एडवाइजरी

ईरान पर हमलों के बाद भारत की एडवाइजरी

इजरायल में रह रहे नागरिकों को ‘अत्यंत सतर्क’ रहने की सलाह

Google News Follow

Related

भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ कथित निवारक हमले के बाद क्षेत्रीय तनाव तेजी से बढ़ गया है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार (28 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी परामर्श में नागरिकों से अत्यंत सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की। दूतावास ने भारतीयों से इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है।

एडवाइजरी में नागरिकों को अपने आवास या कार्यस्थल के निकट निर्धारित शेल्टर की जानकारी रखने, सुरक्षित स्थानों से परिचित रहने और अगली सूचना तक गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन अलर्ट पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

Image

दूतावास ने भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन सक्रिय कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मिशन इजरायली प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

यह परामर्श उस समय जारी किया गया जब इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि उनके देश ने ईरान के खिलाफ एक पूर्व-आक्रमण शुरू की है, जिसका उद्देश्य इजरायल के खिलाफ संभावित खतरों को समाप्त करना है।

दी न्यू यौर्क टाइम्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान को निशाना बनाकर अमेरिकी हमले भी जारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेताअली खामेनेई को हमलों के बाद तेहरान के बाहर एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

ताजा घटनाक्रम जून में हुए 12 दिन के हवाई संघर्ष के बाद सामने आया है, जिसने दोनों देशों के बीच प्रत्यक्ष सैन्य टकराव की आशंकाओं को बढ़ा दिया था। अमेरिका और इजरायल ने हाल के महीनों में ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि तेहरान अपनी गतिविधियां जारी रखता है तो सैन्य विकल्प खुले रहेंगे।

मध्य पूर्व में तेजी से बदलते हालात को देखते हुए भारतीय मिशन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल: चार माह की SIR प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

अफगान तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान को अमेरिका से मिला समर्थन

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले: खामेनेई के दफ्तर पर धमाका

अमेरिका-इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्ड ऑफ जुदाह’ शुरू, तेहरान में जोरदार धमाके

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,100फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें