27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियास्वदेशी फाइटर जेट 'तेजस' राजस्थान में क्रैश; पायलट सुरक्षित

स्वदेशी फाइटर जेट ‘तेजस’ राजस्थान में क्रैश; पायलट सुरक्षित

वायुसेना के मुताबिक पायलट समय रहते विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया​|​ 23 साल बाद पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान हादसे का शिकार हुआ है।

Google News Follow

Related

भारतीय वायुसेना का हल्का लड़ाकू विमान ‘तेजस’ राजस्थान के जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा युद्ध अभ्यास के दौरान हुआ|वायुसेना के मुताबिक पायलट समय रहते विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया​|​ 23 साल बाद पहली बार स्वदेश निर्मित तेजस विमान हादसे का शिकार हुआ है।

इस हादसे के बाद वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं| हादसा जैसलमेर के जवाहरनगर में हुआ| हादसा उस जगह से 100 किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत शक्ति कार्यक्रम चल रहा है|

बता दें कि भारतीय वायु सेना ने 2025 तक पुराने मिग-21 विमान को एलसीए तेजस मार्क 1ए विमान से बदलने की योजना बनाई है| एलसीए कार्यक्रम की कल्पना 1980 के दशक के अंत में मिग-21 को बदलने के लिए की गई थी, जो 1963 से वायु सेना की सेवा कर रहे हैं, एलसीए ने 2003 में इसे ‘तेजस’ नाम दिया गया|

गौरतलब है कि देश का पहला स्वदेशीय निर्मित तेजस एक सिंगल-सीटर लड़ाकू विमान है और इसका ट्विन-सीट ट्रेनर वेरिएंट भी वायुसेना द्वारा संचालित किया जाता है| भारतीय नौसेना ट्विन-सीटर वेरिएंट भी संचालित करती है| टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर-1 (टीडी-1) की पहली परीक्षण उड़ान 2001 में हुई और इनिशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस (आईओसी) कॉन्फ़िगरेशन के सेकेंड सीरीज प्रोडक्शन (एसपी2) तेजस विमान की पहली उड़ान 22 मार्च 2016 को हुई|

समाचार एजेंसी के अनुसार ने दुर्घटना के बाद का एक वीडियो जारी किया है| साफ दिख रहा है कि हादसे वाली जगह से भारी मात्रा में काला धुआं निकल रहा है| इस बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों को मौके से हटाने की कोशिश की|

यह भी पढ़ें-

हरियाणा​ में चला ‘जाट-गैर जाट’ दांव, ​जेजेपी​ की टूट ​का​ भाजपा​ को फायदा!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें