29 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमक्राईमनामाखालिस्तान का विरोध करने पर भारतीय कनाडाई रेडियो जॉकी पर हमला

खालिस्तान का विरोध करने पर भारतीय कनाडाई रेडियो जॉकी पर हमला

Google News Follow

Related

खालिस्तान का विरोध करने पर कनाडा में एक भारतीय कनाडाई मूल के रेडियो जॉकी पर हमला किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटलाइन रेडियो के होस्ट दीपक पुंज पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दीपक पुंज अपने स्टूडियो की बिल्डिंग को ओर जा रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों उन्हें घेर लिया और मारपीट की।

इस संबंध में दीपक पुंज का कहना है कि हमलावरों ने उन पर इसलिए हमला किया, क्योंकि वे खालिस्तान का विरोध करते है। बताया जा रहा कि एक दिन पहले, दीपक पुंज ने जीटीए के शहर ब्रैम्पटन में खालिस्तान के झंडे लहराए गए थे और भारत के खिलाफ़ नारेबाजी की थी जिसका दीपक पुंज ने विरोध किया था।

दीपक पुंज ने बताया कि हमलावरों ने उनसे पूछा कि क्या वह इस संबंध में कोई कार्यक्रम किया  और हमला करा दिया है। उन्होंने बताया कि  इसमें से एक हमलावर के पास तमंचा था जबकि दूसरे ने बियर की खाली बोतल से उनके सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनके पेट में  मुक्का भी मारा गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है।

दीपक पुंज ने बताया कि हमलावर उनसे अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमलावर जिस गाड़ी से आये थे,उसकी जानकारी और उसके नंबर अधिकारियों को  मुहैया कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे परेशान किया जा रहा है क्योंकि मै पंजाब से और खालिस्तान का विरोध करता हूं।
ये भी पढ़ें 

Pak PM का मॉस्को दौरा: अमेरिका ने चेताया, उठाए रूस के खिलाफ आवाज

रूस Attack: नाटो ने की निंदा, देंगे यूक्रेन का साथ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,692फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें