25 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमदेश दुनियाइंडोनेशिया में एक मस्जिद में भीषण आग​, विशाल गुंबद ढहा

इंडोनेशिया में एक मस्जिद में भीषण आग​, विशाल गुंबद ढहा

राजधानी जकार्ता स्थित इस्लामिक सेंटर मस्जिद में भीषण आग लग गई। इस आग के बाद मस्जिद का भव्य गुंबद भी ढह गया है।

Google News Follow

Related

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित इस्लामिक सेंटर मस्जिद में भीषण आग लग गई। इस आग के बाद मस्जिद का भव्य गुंबद भी ढह गया है। उत्तरी जकार्ता में जामी मस्जिद के गुंबद में ​यह ​आग ल​गी​ थी​। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग उस समय लगी जब इस मस्जिद के गुंबद पर काम चल रहा था। इसके बाद आग तेजी से इलाके में फैल गई और कुछ ही देर में गुंबद ढह गया।

पुलिस के मुताबिक घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले में मस्जिद के गुंबद पर काम करने वाली कंपनी के चार कर्मचारियों की जांच की जा रही है। ​जकार्ता में मस्जिद का गुंबद ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है​|​​ इस वीडियो में गुंबद के एक तरफ आग लगती दिख रही है​|​​ इस दौरान कई रेनोवेशन कर्मी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि हवा की गति तेज होने के कारण कुछ ही देर में आग पूरे गुंबद में फैल गई। तभी धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। साथ ही कुछ ही पलों में मस्जिद का भव्य गुंबद ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इंडोनेशिया में मीडिया ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे के बाद दमकल को आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

इस मामले में बिल्डिंग में काम करने वाले ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है|​​ हालांकि, मस्जिद में आग लगने के आधिकारिक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंबद के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है|​​ इसी दौरान आग लग गई। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है। मस्जिद के अलावा, इस इस्लामी केंद्र क्षेत्र में शैक्षिक, वाणिज्यिक और अनुसंधान सुविधाएं भी हैं।

​यह भी पढ़ें-​

अब तक 14.82 करोड़ बकाया राशि अदा नहीं किया मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें