इंस्टा-फेसबुक रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद

मेटा का अहम फैसला

इंस्टा-फेसबुक रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद

कंपनी ‘मेटा’ ने US में टीनएज बच्चों की सेफ्टी से जुड़े एक बड़े केस को खत्म करने के लिए समझौता मान लिया है। इस केस के नतीजे में, मेटा करीब 17 बिलियन डॉलर का हर्जाना देगी और बच्चों के लिए अपने ऐप्स में कई बड़े बदलाव करेगी।

इसके मुताबिक, US में अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल के लिए नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं। यह फैसला बच्चों की मेंटल हेल्थ और सेफ्टी के लिए लागू किया जाएगा।

नए नियमों के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, टीनएजर्स को दिन में सिर्फ दो घंटे ही इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने की इजाज़त होगी। स्कूल के दिनों में भी उनके सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इससे बच्चों में स्क्रीन टाइम कम करने और रात में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को रोकने में काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें-

Exit mobile version