28 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमक्राईमनामाईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया...

ईरान का दावा, ‘मार गिराया एफ-15ई विमान,’ यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज​!

एक्स पर एक छोटी सी पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान में अमेरिकी एफ-15ई विमान के गिरने की अफवाह बेबुनियाद हैं और यह गलत दावा है।

Google News Follow

Related

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास एक अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि दो सीटों वाला यह लड़ाकू विमान “निशाना बनाकर गिरा दिया गया।” हालांकि रिपोर्ट में घटना का समय नहीं बताया गया है। हालांकि इस दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज किया है।

एक्स पर एक छोटी सी पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान में अमेरिकी एफ-15ई विमान के गिरने की अफवाह बेबुनियाद हैं और यह गलत दावा है।

बुधवार को ही इजरायल ने दावा किया था कि उसने ईरान के मानवयुक्त जेट को उसके ही आसमान में मार गिराया है। आईडीएफ ने दावा किया कि उसकी वायुसेना के एफ 35आई अदीर स्टील्थ लड़ाकू विमान ने ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की और ईरान के एक जेट को मार गिराया।

बुधवार को एक्स पर आईडीएफ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी जेट को मार गिराया गया: एयरफोर्स के एफ-35आई “अदीर” फाइटर जेट ने ईरानी एयर फोर्स के याक-130 फाइटर जेट को मार गिराया। यह एफ-35 “अदीर” फाइटर जेट द्वारा किसी मानवयुक्त फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिराने की ऐतिहासिक घटना है।”

ईरान और इजरायल के बीच तनाव पिछले हफ्तों में तीव्र हो चुका है, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों और हवाई परिसरों पर हमले और मिसाइल वार किए हैं।

वहीं, हमले के छठे दिन तस्नीम न्यूज एजेंसी ने फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन अफेयर्स के हवाले से बताया कि ईरान में यूएस-इजरायल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है।

जनहानि के साथ ही ईरान की कई संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच ईरान ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पेन के ब्रॉडकास्टर टीवीई से बातचीत में यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर यूरोपीय संघ के देश अमेरिका और इजरायल के हमलों पर चुप रहे तो उन्हें “जल्द या देर से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”​ 

यह भी पढ़ें-

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,037फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें