25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियाइजरायली हमले में मारे गए 60 सैन्य व वैज्ञानिक अधिकारियों का अंतिम...

इजरायली हमले में मारे गए 60 सैन्य व वैज्ञानिक अधिकारियों का अंतिम संस्कार !

जनरल बाघेरी को उनकी पत्नी और बेटी के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Google News Follow

Related

इजरायली हमले में मारे गए ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर्स, परमाणु वैज्ञानिकों और नागरिकों के सम्मान में शनिवार (28 जून )को राजधानी तेहरान में एक भव्य और ऐतिहासिक अंत्येष्टि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को राष्ट्रीय शोक और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

यह समारोह सुबह 8:00 बजे मध्य तेहरान के एंगहेलाब (क्रांति) चौक से शुरू हुआ, जहां हज़ारों की संख्या में शोकाकुल नागरिक, सैन्य अधिकारी और धार्मिक नेता एकत्र हुए। अंतिम यात्रा लगभग 11 किलोमीटर दूर ‘आजादी स्क्वायर’ तक जाएगी, जहां आगे की रस्में अदा की जाएंगी।

इस हमले में मारे गए लोगों में जनरल मोहम्मद बाघेरी सबसे प्रमुख हैं, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के उच्चपदस्थ अधिकारी थे। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद सबसे प्रभावशाली सैन्य पदाधिकारी माना जाता था। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, जनरल बाघेरी को उनकी पत्नी और बेटी के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इसके अलावा, प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरानची को भी उनकी पत्नी के साथ दफनाया जाएगा। इस हमले में मारे गए कुल 60 लोगों में से चार महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें आज विशेष श्रद्धांजलि दी जा रही है। यह इस संघर्ष में हुई मानवीय क्षति की गंभीरता को उजागर करता है।

गौरतलब है कि यह संघर्ष 13 जून को शुरू हुआ था, जब इजरायल ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के उद्देश्य से एक श्रृंखलाबद्ध सैन्य अभियान की शुरुआत की। इजरायली हमलों में IRGC के 30 से अधिक वरिष्ठ कमांडरों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें कमांडर-इन-चीफ होसैन सलामी और एयरोस्पेस फोर्सेज के प्रमुख अमीरली हाजीजादेह जैसे नाम शामिल हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन हमलों में अब तक कम से कम 627 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 4,900 लोग घायल हुए हैं। यह हमले केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वैज्ञानिक प्रतिष्ठानों और नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

राजधानी में सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त प्रबंध किए गए हैं। ईरानी राज्य मीडिया ने इस अंतिम संस्कार को हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक अंत्येष्टियों में एक बताया है। इस आयोजन में शीर्ष राजनीतिक नेता, धार्मिक प्रमुख, सैन्य अधिकारी और हजारों की संख्या में आम नागरिक भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

चलता-फिरता विश्वविद्यालय…

IIT-BHU के वैज्ञानिकों का कमाल; बनाए ऐसे नैनो पार्टिकल्स जो खून का थक्का बनने से रोकते हैं!

उधमपुर में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकीयों की तलाश जारी, एक ढेर !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें