ईरान में प्रदर्शनकारियों पर इस्लामी रिजीम द्वारा अनियंत्रित हमलें और कार्रवाईयों के बीच एक ईरानी युवक की आत्महत्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशेहर के निवासी पूरिया हमीदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जिसके कुछ समय बाद उसने ख़ुदकुशी की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 10 मिनट 44 सेकंड के वीडियो में हमीदी ने ईरान की मौजूदा स्थिति और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा, “अगर आप यह देख रहे हैं, तो मैं अब नहीं हूं।” हमीदी ने कहा कि इस वीडियो का उद्देश्य ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई कथित की ओर दुनिया का ध्यान खींचना है और विदेशी हस्तक्षेप की मांग करना है।
अपने यूट्यूब चैनल ‘PoorY X’ पर 5 फरवरी को अपलोड किए गए इस वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया था,“यह मेरा बलिदान है – कृपया, मेरे देश को आज़ाद कराओ।” वीडियो में हमीदी ने दावा किया, “40,000 से ज़्यादा लोग मारे गए, मारे गए, मारे गए, रूस-यूक्रेन युद्ध से भी ज़्यादा, और इज़राइल-फ़िलिस्तीन युद्ध से भी ज़्यादा।”
इस वीडिओ संदेश में हमीदी ने अमेरिकी नेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा कि तेहरान के साथ किसी भी तरह का कूटनीतिक समझौता ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शासन को वैधता देगा। हमीदी ने कहा कि ऐसा करना उन सभी लोगों के साथ विश्वासघात होगा जो मारे गए। उन्होंने अपील की, “तो प्लीज़, मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूँ, इस डील को रोकने के लिए जो भी कर सकते हैं, करें।”
हमीदी ने यह भी कहा कि ट्रंप ने ईरानियों से विरोध जारी रखने को कहा था और उन्होंने उस पर भरोसा किया। लेकिन उन्होंने जोड़ा कि सशस्त्र बलों के सामने आम नागरिक टिक नहीं सकते। उन्होंने कहा, “अमेरिका का ईरान पर हमला करना ही अभी हमारी एकमात्र उम्मीद है, हम इस सरकार से अकेले नहीं लड़ सकते। हमारे लोगों को विदेशी दखल की ज़रूरत है।”
वीडियो में युवक ने ईरान के निर्वासित युवराज रज़ा पहलवी के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि वे संक्रमणकालीन सरकार के लिए एक ट्रांज़िशनल सरकार बनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। साथ ही हमीदी ने विदेशों में मौजूद विभिन्न विपक्षी गुटों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की।
अपने व्यक्तिगत हालात का ज़िक्र करते हुए हमीदी ने कहा, “आपको नहीं पता कि हमारे लोग अभी कितने होपलेस हैं। मेरा मतलब है, मैं खुद, मैं खा नहीं सकता। मैं सो नहीं सकता। मैं इसके बारे में रो भी नहीं सकता क्योंकि ऐसी जगह पर पैदा होना, जिसका कोई फ्यूचर न हो, बहुत हंसी की बात है।”
वीडियो के अंत में, फ़ारसी भाषा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईरानी लोग बेहद अकेले हैं और उन्हें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “हम ईरान के लोग अकेले हैं और हमारा कोई नहीं है, इसलिए कृपया एक दूसरे का साथ दें। ईरान ज़िंदाबाद।”
Pouria Hamidi, 28, from Bushehr, took his own life yesterday.
Why? Because President Trump decided to enter a nuclear negotiation with the regime in Iran, breaking everyone's hopes and dreams, and rendering their sacrifices for nothing.
This is the real human cost of what the… pic.twitter.com/ST7vqyog0a
— 𝐍𝐢𝐨𝐡 𝐁𝐞𝐫𝐠 ♛ ✡︎ (@NiohBerg) February 8, 2026
रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो साझा करने के बाद हमीदी ने आत्महत्या कर ली। दौरान ईरान की इस्लामी रिजीम ने कई गिरफ्तारियां की गई हैं, जिनमें मुख्य गठबंधन के प्रवक्ता जवाद एमाम भी शामिल हैं। दौरान ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच ओमान में हुई बातचीत को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया है।
इसी बीच शनिवार (7 फरवरी) को ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा बढ़ा दी, जबकि सोमवार (9 फरवरी) को प्रमुख असंतुष्ट नेता मेहदी कर्रूबी के बेटे होसैन कर्रूबी को गिरफ्तार किया गया। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद सरकार के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माने जा रहे इन विरोध प्रदर्शनों के बाद, तेहरान एक दोहरी रणनीति अपना रहा है, इस्लामी रिजीम एक ओर प्रदर्शनकारियों को मौत के घाट उतारकर प्रदर्शनों का दमन जारी है और दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन के साथ कूटनीतिक बातचीत बनाए रख रही है।
यह भी पढ़ें:
“राजनीतिक लड़ाइयाँ अदालत में न लड़ें”
ईडी के सामने पेश नहीं हुईं टीना अंबानी: ₹40,000 करोड़ के कथित ADAG घोटाले की जांच के लिए SIT गठित
ट्रंप की कनाडा को एक और धमकी; अमेरिका से जुड़ने वाले पुल को किया जाएगा बंद
