34 C
Mumbai
Friday, March 13, 2026
होमदेश दुनियाबेरूत के होटल पर इज़राइल का एयरस्ट्राइक, 4 की मौत

बेरूत के होटल पर इज़राइल का एयरस्ट्राइक, 4 की मौत

निशाने पर थे ईरानी कमांडर्स

Google News Follow

Related

लेबनान की राजधानी बेरूत में रविवार (8 मार्च) तड़के इज़राइल द्वारा किए गए एक हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। यह हमला शहर के राउचे इलाके में स्थित रामाडा होटल बेरुत राउच की इमारत पर किया गया, जहां के एक अपार्टमेंट को निशाना बनाया गया। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद इलाके में भारी नुकसान देखा गया और होटल के अंदर एक कमरे की खिड़कियां टूट गईं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

हमले को लेकर इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि एयरस्ट्राइक का उद्देश्य ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की विशेष यूनिट कुद्स फोर्स के प्रमुख कमांडर्स को निशाना बनाना था। जानकारी के अनुसार यह कमांडर्स  लेबनान से इज़राइल और उसके नागरिकों पर हमलों की योजना बना रहे थे।

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि ईरानी नेतृत्व अक्सर नागरिक आबादी के बीच से काम करता है और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करता है। सेना के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान सटीक हथियारों और हवाई निगरानी का उपयोग किया गया ताकि नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचे। हालांकि इज़राइल ने जिन कमांडर्स को निशाना बनाया गया, उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस होटल पर हमला हुआ, वहां दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से आए कई विस्थापित परिवार भी ठहरे हुए थे। हमले के बाद आगे और हमलों की आशंका के कारण कई लोग होटल छोड़कर बाहर निकलते देखे गए।

दौरान इज़राइल और लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में हिज़्बुल्लाह द्वारा इज़राइल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए गए थे। इसके जवाब में इज़राइल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के कई इलाकों के साथ-साथ बेरूत के आसपास भी हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

ट्रॉफी उठाने के लिए मुझे कुछ दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी: मिचेल सेंटनर!

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग; पहले 24 घंटे में बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट

भारत के T20 विश्व कप 2026 जीतते ही कोच गौतम गंभीर रचेंगे इतिहास !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें