हर दिन कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा चंद्रयान-3, प्रज्ञान ने चांद पर खोजे कई पदार्थ
ऑक्सीजन के अलावा,एल्युमुनियम, सल्फर, कैल्शियम और सिलिकॉन का पता चला है।
Team News Danka
Updated: Wed 30th August 2023, 02:00 PM
चंद्रयान-3 एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक़ जहां प्रज्ञान रोवर ने आक्सीजन की पुष्टि की। वहीं, अब जानकारी आ रही है कि ऑक्सीजन के अलावा,एल्युमुनियम, सल्फर, कैल्शियम और सिलिकॉन जैसे पदार्थों का पता लगाया गया है। हालांकि, चंद्रयान -3 का अभी अभियान पूरा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि भारत ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने ने कामयाब रहा। जिसकी दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है।
बता दें 23 अगस्त को इसरो ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराया था। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। जबकि चांद पर उतरने वाला चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस यह कारनामा कर चुके हैं। चंद्रयान-3 14 दिनों तक चांद अपने मिशन को जारी रखेगा।
वहीं, इसरो ने बताया कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर के मिलने की पुष्टि हुई है। प्रज्ञान के स्पेक्ट्रोस्कोप के अनुसार, कैल्शियम, एल्युमीनियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैगजीन और सिलिकॉन का पता लगाया गया है। जबकि अभी हाइड्रोजन की खोज की जा रही है।
वहीं मंगलवार को प्रज्ञान रोवर ने एक मैसेज भी भेजा है। जिसमें उसने अपने और विक्रम लैंडर की ताज़ी जानकारी दी है। प्रज्ञान रोवर ने अपने संदेश में कहा कि ” हेलो पृथ्वीवासियो, मै प्रज्ञान रोवर हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग भी पृथ्वी पर ठीक होंगे। मै चांद के अनसुलझे राज को खोलने के लिए निकल रहा हूं। मै और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर अभी सम्पर्क में हैं। हम दोनों यहां ठीक हैं। जल्द ही आपको अच्छी चीजों की जानकारी मिलेगी।