28 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाजैकलीन फर्नांडीज का फिटनेस मंत्र: दिन की शुरुआत मुश्किल काम से! 

जैकलीन फर्नांडीज का फिटनेस मंत्र: दिन की शुरुआत मुश्किल काम से! 

ऐसे में माइंडफुलनेस और ध्यान बहुत जरूरी है। चाहे आपको 5 मिनट, 10 मिनट या आधा घंटा मिले, अपने लिए समय निकालें। यह आपके दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री जैकलीन ने अपनी फिटनेस का राज खोला है। उनका कहना है कि दिन की शुरुआत सबसे मुश्किल काम से करने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन भी तरोताजा रहता है।

अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह जिम में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिन का सबसे मुश्किल काम पहले करें। वर्कआउट का समय!”

इससे पहले जैकलीन भोपाल में आयोजित एक इवेंट में पहुंचीं थी, जहां उन्होंने बताया था कि छोटी-छोटी आदतें जैसे मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा था, “आजकल की लाइफस्टाइल बहुत तनाव से भरी बन चुकी है।

ऐसे में माइंडफुलनेस और ध्यान बहुत जरूरी है। चाहे आपको 5 मिनट, 10 मिनट या आधा घंटा मिले, अपने लिए समय निकालें। यह आपके दिमाग को शांत और शरीर को स्वस्थ रखता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने शरीर और आत्मा के बीच गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने बताया, “मेरा शरीर और आत्मा दोनों स्वस्थ और ताकत से भरपूर हैं। मैं आध्यात्मिक इंसान हूं।”

अभिनेत्री की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म “हाउसफुल 5” है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं, जो स्क्रीन पर धूम मचाने वाले हैं।

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज ‘हाउसफुल 5’ है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई सितारे नजर आए थे।

साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बनी यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक लक्जरी क्रूज शिप पर आधारित है, जहां कई ठग एक अरबपति की विरासत के लिए उसके बेटे होने का दावा करते हैं।

जैकलीन की अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: ​हार​ से बौखलाया इंग्लैंड ने किया आकाशदीप पर प्रतिबंध ​की मांग​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,228फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें