25 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामाजालंधर ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी को मिली 7 दिन की पुलिस रिमांड...

जालंधर ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी को मिली 7 दिन की पुलिस रिमांड !

पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की रिमांड मंजूर की। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

Google News Follow

Related

पंजाब के जालंधर में पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी सैदुल अमीन का पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे जज आकाशदीप की अदालत में पेश किया।

पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की रिमांड मंजूर की। पुलिस ने शनिवार को आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

बता दें कि आरोपी सैदुल अमीन ने 7-8 अप्रैल की मध्यरात्रि को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला किया था। अभिजोत ने इस हमले के लिए धन उपलब्ध कराया था। हरियाणा पुलिस ने फिरौती के एक मामले में मुठभेड़ के दौरान अभिजोत को गिरफ्तार किया, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया था।

अभिजोत वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को बताया था कि अभिजोत ने ही हैरी को ऑनलाइन फंडिंग प्रदान की थी। वहीं, सैदुल अमीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में अभी कुछ अन्य गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। आईएसआई एजेंसी द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश के तहत ये हरकतें की जा रही हैं। डीजीपी ने पुष्टि की कि अभिजोत ने ही हमले के लिए फंडिंग की थी।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। अब अभिजोत से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे रहने और अन्य सहायता के लिए किसने मदद प्रदान की थी। हरियाणा में अभिजोत के एनकाउंटर के बारे में डीजीपी ने बताया था कि उसके तार अमेरिका में रहने वाले भानु प्रताप राणा से जुड़े हैं।

बता दें कि भाजपा मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। वहीं, रविवार सुबह जालंधर के शेखे गांव के पास पुलिस को विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना मिली।

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक, बरामद सामग्री का तार मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें-

UP: मायावती से माफ़ी, ससुराल पर सफाई – क्या लौटेंगे आकाश आनंद?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,270फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें