27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को जवानों ने किया ढेर, एक...

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों को जवानों ने किया ढेर, एक जवान शहीद

Google News Follow

Related

गुप्त सूचना पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जहां आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ 5 आतंकवादी मारे गए जबकि एक जवान शहीद हो गया। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है।
बताया रहा है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जहां आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू की। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया और मुठभेड़ में 5 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है और विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

District commander of proscribed terror outfit LeT Nishaz Lone & one Pakistani terrorist neutralised in the ongoing Pulwama encounter. A total of 5 terrorists were killed in the encounter: IGP Kashmir Vijay Kumar
-ANI,@ANI

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें