जम्मू कश्मीर: कश्मीरी पंडित पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की मौत

दोनों ​ही जम्मू-कश्मीर के ​अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर: कश्मीरी पंडित पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की मौत

Terrorists fired on Kashmiri Pandit, one dead

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की फायरिंग में एक कश्मीरी पंडित की मौत होने​ की घटना प्रकाश में आयी ​है|​​ शोपियां में सेब के बाग में आतंकियों ने दो भाइयों पर फायरिंग कर दी|​​ पुलिस के अनुसार फायरिंग में एक भाई की मौत ​​और एक घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकियों द्वारा प्रवासियों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में भय​ ​का माहौल है।

कश्मीर पुलिस की ओर से ट्वीट कर​ ​जानकारी के​ अनुसार​ ‘शोपियां में एक सेब के बाग में आतंकवादियों ने स्थानीय लोगों पर फायरिंग​ की, जिसमें​ एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। दोनों ​ही जम्मू-कश्मीर के ​अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को सील कर दिया गया है।

पुलिस​ द्वारा आतंकवादी हमले में मारे गए व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। उसका नाम सुनील कुमार है और पिंटू कुमार घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है|

​यह भी पढ़ें-​

बिहार ​में आज होगा ​राज्य ​का ​मंत्रिमंडल विस्तार ​

Exit mobile version