राजौरी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट’ ने ली

इस हमले में चार जवान ​शहीद​ हो गए​। ​जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों आतंकवादी ​को​ मार गिराया|​

राजौरी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ‘पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट’ ने ली

Terrorist organization 'People's Anti-Fascist Front' took responsibility for Rajouri attack

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के एक कैंप पर ​​11 अगस्त को ​दो आतंकियों ने हमला किया था​|​​ इस हमले में चार जवान ​शहीद​ हो गए​। ​जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों आतंकवादी ​को​ मार गिराया|​ इस बीच आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने एक वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

​आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट की ओर से जारी एक वीडियो में एक आतंकी अंग्रेजी में बात कर रहा है। उनका चेहरा भी धुंधला है। वीडियो में कहा गया ​कि​ ​जैसा कि पीएएफएफ ने अपने ईद संदेश में वादा किया था, हमने राजौरी में हमला किया है।

​शनिवार शाम को जारी वीडियो में यह धमकी भी दी गई थी कि भारत को साल के अंत में होने वाले जी​ ​20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी नहीं करने दी जाएगी​|​​ खुफिया एजेंसियों के मुताबिक यह वीडियो आईएसआई द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा है।​​ वे नए आतंकी संगठनों के नाम का इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं​|​ ​

यह भी पढ़ें-​

राजू श्रीवास्तव की मदद के लिए मोदी ने बढ़ाया हाथ

Exit mobile version