33 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनिया'जिन्ना टावर' पर BJP आक्रामक, पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर करने...

‘जिन्ना टावर’ पर BJP आक्रामक, पूर्व राष्ट्रपति कलाम के नाम पर करने की मांग

 विवाद से बचने टावर को तिरंगे के रंगों से रंगा गया 

Google News Follow

Related

आंध्र के गुंटूर में स्थित जिन्ना टॉवर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है| टॉवर के नाम बदलने को लेकर भाजपा प्रदेश इकाई की ओर मांग भी की जा रही है। प्रदेश इकाई ने कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्य का विषय है कि 75 वर्षों बाद भी टावर का जिन्ना नाम बदला गया है।  इनके द्वारा इस टावर का नाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग उठाई गई थी। हालांकि, उस पर तिरंगा नहीं फहराया गया, लेकिन, उसे तिरंगे के रंग से रंग दिया गया।  वहीं का कहना है कि भले टावर को तिरंगा के रंग से रंग दिया गया हो लेकिन नाम बदलने तक  आंदोलन जारी रहेगा।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाथ में तिरंगा लिए हिंदू वाहिनी के सदस्यों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया था।  गौरतलब है कि इस मामले में भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले दिनों गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

भाजपा नेताओं ने मांग की थी कि सरकार को जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए और उसका नाम अब्दुल कलाम टॉवर रखना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष पी रामकृष्ण ने चेतावनी दी थी कि यदि समय रहते सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो वे 5 फरवरी तक जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएँगे। बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों की मांग और धमकी के बाद, जीएमसी ने टावर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिन्ना टावर के चारों ओर लोहे की जाली लगाकर पुलिस चौकी बनाई दी गई थी।

ये भी पढ़ें 

मिराम तरोम को चीनी सेना ने दिए बिजली के झटके !

विद्यार्थियों के लिए खास है यह बजट ?  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें