कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, एमपी सरकार ने जताई आपत्ति  

कालीचरण महाराज खजुराहो से गिरफ्तार, एमपी सरकार ने जताई आपत्ति  

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों एक ‘धर्म संसद’ में महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज को महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी और नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने कालीचरण महाराज की इस तरह की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है।

बताया जा रहा है कि कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम से गिरफ्तार किया गया। रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की शिकायत पर राज्य की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित ‘धर्म संसद’ में कालीचरण महाराज ने आरोप लगाया कि इस्लाम राजनीति के माध्यम से देश पर कब्जा करना चाहता है।

बता दें कि कालीचरण महाराज पर महाराष्ट्र के अकोला में भी मामला दर्ज कराया गया है। इस टिप्पणी के बाद  देश भर में राजनीतिक प्रतिक्रिया आने लगी थी। वहीं, एक दिन पहले ही कालीचरण महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मै अपने बयान पर अडिग हूं। भले मुझे फांसी पर चढ़ा दो। उन्होंने कहा कि वे महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानते हैं।

ये भी पढ़ें

‘मै महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता’

इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए आपत्ति जताई है। एमपी सरकार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार कालीचरण महाराज को नोटिस देकर बुला सकती थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। खबरों में कहा गया है कि मध्य प्रदेश के डीजीपी को छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करने को कहा गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के गिरफ्तारी के तरीके को अच्छा नहीं बताया है।

ये भी पढ़ें

 ‘धर्म संसद’ में  विवादित टिप्पणी, कालीचरण महाराज पर केस दर्ज 

अकोला में कालीचरण महाराज के खिलाफ मामला दर्ज

बेट द्वारका नहीं, शियाल बेट पर मालिकाना हक़ का दावा 

Exit mobile version