29 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमदेश दुनियास्वर कोकिला लता मंगेशकर को राज्यसभा में दी गई श्रद्धांजलि

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राज्यसभा में दी गई श्रद्धांजलि

Google News Follow

Related

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राज्यसभा में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शोक संदेश पढ़ा। उन्होंने अपने शोक संदेस में कहा कि देश ने एक महान गायिका, दयालु इंसान को खो दिया। साथ कहा कि लता मंगेशकर के निधन के बाद एक युग का अंत हो गया।

एम वेंकैया नायडू ने शोक संदेश में कहा कि लता मंगेशकर के निधन से देश ने एक महान गायिका, एक दयालु इंसान और भारतीय संगीत और फिल्म उद्योग की दुनिया में एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है और इसने संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता है।

मालूम हो कि महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। वह 92 साल की थी, उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ हफ्तों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। हाल ही में उनकी हालत में सुधार हुआ था ,लेकिन, शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा ख़राब होने पर दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था।

रविवार को उनका निधन होने की खबर मिलते ही देश में शोक की लहार दौड़ गई। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

 लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

1 भाई और 4 बहनों में सबसे बड़ी थीं लता मंगेशकर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें