37 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमदेश दुनियाभारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रचेगा इतिहास:...

भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रचेगा इतिहास: लक्ष्मी रतन शुक्ला!

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि आज का फाइनल बहुत बड़ा मैच है। देशभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर रहने वाली है।

Google News Follow

Related

गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर देशभर के फैंस काफी उत्साहित हैं। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दावा किया है कि भारत फाइनल मुकाबला जीतेगा और इतिहास रचेगा।

हावड़ा में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि आज का फाइनल बहुत बड़ा मैच है। देशभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर रहने वाली है। भारतीय टीम से हम सभी क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वे अच्छा खेल दिखाएंगे और विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा करेंगे।

पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि भारत फाइनल मुकाबला जीतता है तो हम लगातार दो बार विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएंगे। कोई भी टीम लगातार दो बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे विश्वास है कि अहमदाबाद के इस स्टेडियम में भारत इतिहास रचेगा। भारत को पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में जीत हासिल हुई थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत को फाइनल मुकाबले में जीत मिलेगी।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि आज के फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी की न्यूजीलैंड गेंदबाजों के सामने अग्निपरीक्षा होने वाली है। भारतीय बल्लेबाजों ने अब तक इस टूर्नामेंट में विपक्षी गेंदबाजों की लाइन लेंथ खराब करने का काम किया है।

अगर फाइनल मुकाबले में हमारी सलामी जोड़ी और मध्यम क्रम की बल्लेबाजी चली तो यकीनन भारत इस मैच को जीत सकता है।

न्यूजीलैंड टीम का जिक्र करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इस टूर्नामेंट में उनके बल्लेबाज भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं; भारत को किसी भी मोर्चे पर मैच को हल्के में नहीं लेना है क्योंकि टी-20 मैचों में लापरवाही का अंजाम भुगतना पड़ता है।

उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ की। कहा कि वे लगातार दो मैचों में भारत के लिए शानदार ओपनिंग साझेदारी कर रहे हैं; उनके बल्ले से फाइनल मुकाबले में भी रन निकलेंगे।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि फाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक होने वाला है। भारत कभी भी न्यूजीलैंड से टी-20 विश्व कप में नहीं जीता है; आज जीतेंगे तो कई रिकॉर्ड भी बनेंगे और टूटेंगे।

यह भी पढ़ें-

“हम जीतने के बाद युद्ध में शामिल होने वालों की जरूरत नहीं”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,029फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें