26 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियासेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी उमर मुस्ताक ढेर

सेना को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी उमर मुस्ताक ढेर

Google News Follow

Related

श्रीनगर।  कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने शनिवार को एक एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा के कमांडर उम्र मुश्ताक खंड को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों को यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिले। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह घिर गया था।  खांडे उन आतंकवादियों में शामिल था, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस की ओर से जारी एक हिटलिस्ट में रखा गया था। इसके बाद से ही सुरक्षा बलों को उसकी तलाश थी।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में शामिल था। उन्होंने ट्वीट किया, ”श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।” बाद में पुलिस ने सूचना दी कि वह मारा गया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हाल ही में घाटी में आम नागरिकों पर हुए हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने 9 एनकाउंटर में 13 आतंकवादी मार गिराए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 5 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें से 3 श्रीनगर में ढेर हुए हैं। बता दें कि पिछले दिनों से कश्मीर में आतंकी हमला तेज हो गया है।
आतंकी आम जनता के सेना को आये दिन निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को एक अभियान के दौरान 2 शहीद हो गए थे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई ने पीओके में आतंकियों से मुलाकात कर कश्मीर में आम लोगो के साथ बीजेपी और आरएसएस के लोगों को निशाना बनाया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें