28 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमक्राईमनामापेरिस के सबसे सुरक्षित लूवर म्यूज़ियम में चोरी, गहनों के साथ भागे...

पेरिस के सबसे सुरक्षित लूवर म्यूज़ियम में चोरी, गहनों के साथ भागे चोर!

हड़कंप और एवैक्यूएशन

Google News Follow

Related

पेरिस के ऐतिहासिक लूवर म्यूज़ियम में रविवार सुबह चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना के कारण म्यूज़ियम परिसर में पैनिक और एवैक्यूएशन की स्थिति पैदा हो गई। फ्रांस की संस्कृति मंत्री राशिदा दाती ने इस चोरी की पुष्टि की और कहा कि यह घटना म्यूज़ियम के खुले समय के दौरान हुई। उन्होंने X पर लिखा, “आज सुबह लूवर म्यूज़ियम के खुलने के समय चोरी की घटना हुई।” फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने बाद में पुष्टि की कि चोरी के दौरान गहने ले जाए गए।

घटना के तुरंत बाद सामने आए वीडियो में देखा गया कि म्यूज़ियम के विज़िटर बाहर निकलने के लिए कतार में लगे हुए थे। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा कर्मियों को म्यूज़ियम के बाहर तैनात देखा गया। एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार, चोर गहनों के साथ म्यूज़ियम से फरार हो गए। इसके बाद म्यूज़ियम को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया।

लूवर म्यूज़ियम ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा कि यह विशेष कारणों से बंद रहेगा, लेकिन चोरी की घटना के अन्य विवरण साझा नहीं किए। आधिकारिक तौर पर इस म्यूजियम को मस्से दे लूवर कहा जाता है, इसमें लगभग 5 लाख कलाकृतियां रखी गई हैं। इनमें इतिहास की श्रेष्ठ पेंटिंग्स शामिल हैं, जैसे कि मोना लिसा (लियोनार्दो दा विंची), द वेडिंग फिस्ट एट काना औरद वर्जिन एंड चाइल्ड विद सेंट एन्न।

लूवर म्यूज़ियम पेरिस के केंद्र में स्थित है और हर दिन दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। चोरी की इस घटना ने न केवल सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाया है, बल्कि दुनिया भर के कला प्रेमियों में भी हलचल पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें:

रायबरेली लिंचिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 17 की गिरफ्तारी!

चेन्नई में दीपावली पर 18 लाख से अधिक लोग लौटे घर!

नो किंग्स आंदोलन : ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में हजारों लोग सड़कों पर उतरे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें