31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमक्राईमनामालूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, गोवा पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी की प्रक्रिया...

लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, गोवा पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू!

गोवा नाइटक्लब हादसे में मरे 25 लोगों की मौत के बाद फरार हुए थे।

Google News Follow

Related

गोवा के Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में हुए भीषण अग्निकांड के पाँच दिन बाद क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेत में हिरासत में ले लिया गया है। संदिग्ध गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों भाई हादसे के कुछ ही घंटों बाद भारत से निकलकर थाईलैंड पहुँच गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, गोवा पुलिस की एक टीम जल्द ही फुकेत पहुँचेगी, ताकि दोनों आरोपियों को भारतीय कानून के तहत ट्रायल के लिए वापस लाया जा सके।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि लूथरा ब्रदर्स ने 7 दिसंबर की रात 1:17 बजे ही थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर ली थी, उसी समय जब दमकलकर्मी और पुलिस कर्मी नाइटक्लब में लगी आग बुझाने और लोगों को बचाने में लगे हुए थे। यह भी सवाल उठे कि देशभर में इंडिगो एयरलाइन के कैंसिलेशन और देरी के संकट के बीच दोनों का सुगमता से उड़ान भर पाना कैसे संभव हुआ।

भागने के बाद दोनों भाइयों ने भारत लौटने से इनकार कर दिया था और दिल्ली की रोहिणी अदालत में प्री-अरेस्ट बेल (anticipatory bail) की अर्जी दी थी। कोर्ट में उन्होंने दावा किया कि वे क्लब के संचालन नहीं संभालते और अधिकारियों द्वारा द्वेषपूर्ण कार्रवाई का शिकार बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि थाईलैंड की यात्रा फरारी नहीं, बल्कि पहले से तय बिज़नेस मीटिंग थी। इस बीच, गोवा पुलिस की FIR ने क्लब की गंभीर सुरक्षा लापरवाहियों को उजागर किया है।

FIR के अनुसार, नाइटक्लब में न फायर एक्सटिंग्विशर, न अलार्म सिस्टम, न फायर सप्रेशन गियर, और न ही कोई फायर ऑडिट रिकॉर्ड मौजूद था। पुलिस ने कहा है, क्लब में डेक और ग्राउंड फ्लोर दोनों पर आपातकालीन निकास भी नहीं थे, जिसके कारण कई लोगों की जान नहीं बच पाई। इस जानकारी के बावजूद क्लब में आग के साथ काम हो रहा था।

हादसे के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने राज्य के अन्य नाइटक्लबों को भी चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों का पालन न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर लूथरा ब्रदर्स के स्वामित्व वाला एक दूसरा क्लब बीच शैक भी अवैध निर्माण और सुरक्षा खामियों के कारण ध्वस्त कर दिया गया।

मंगलवार को Birch by Romeo Lane के को-ओनर अजय गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में उन्होंने मीडिया को बताया की वे केवल स्लीपिंग पार्टनर थे और क्लब की किसी भी सुरक्षा चूक की जानकारी उन्हें नहीं थी।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी!

नेपाल में संविधान संशोधन हेतु सरकार-जेनजी में दस सूत्रीय समझौता!

तमिलनाडु में कर्मचारी हड़ताल घोषणा, सरकार ने वेतन कटौती चेताई!

यूएन ने अफगानिस्तान में गंभीर मानवीय संकट पर चेताया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें