35 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमक्राईमनामा​​​​राहुल गांधी को ​​बम​ से उड़ाने ​की धमकी देने वाला गिरफ्तार​

​​​​राहुल गांधी को ​​बम​ से उड़ाने ​की धमकी देने वाला गिरफ्तार​

पुलिस ने नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के लिए करीब 200 सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने होटलों, रेलवे स्टेशनों और लोध में छापेमारी की।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस शख्स को गिरफ्तार किया था और पुलिस को इस शख्स को खोजने के लिए कई जगह तलाश करनी पड़ी​, लेकिन पुलिस की जांच सफल रही और अन्तोगत्वा​ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है| ​

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दया उर्फ प्यारे उर्फ नरेंद्र सिंह है|​​ इस शख्स को उज्जैन के नागदा इलाके से गिरफ्तार किया गया है|​​ वह व्यक्ति फिलहाल इंदौर पुलिस की हिरासत में है। इसी शख्स ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी भरे पत्र में कहा गया था कि राहुल गांधी के इंदौर में घुसने के बाद उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा|​ ​

पुलिस ने नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने के लिए करीब 200 सीसीटीवी चेक किए। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने होटलों, रेलवे स्टेशनों और लोध में छापेमारी की। करीब छह शहरों में पुलिस की टीमें राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।

चंद दिनों में ही जांच सफल हो गई और नरेंद्र सिंह मिल गए। नरेंद्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने​​ बताया है कि उसने कई चर्चित लोगों को चिट्ठियों के जरिए धमकी दी है| पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नरेंद्र इंदौर के खालसा स्टेडियम में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुआ​ था​|​​ इस मौके पर कांग्रेस नेता कमलनाथ भी मौजूद थे|

यह भी पढ़ें-​

​5 करोड़ 30 लाख के इनामी आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें